17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला क्लर्क को रिश्वत लेना पड़ा मंहगा, लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Lokayukt Arrested Ladies Clerk : राजधानी भोपाल में एक सरकारी टीचर से रिश्वत लेना क्लर्क को महंगा पड़ गया। लोकायुक्त पुलिस ने क्लर्क को 15 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

less than 1 minute read
Google source verification
clerk_arrested.jpg

एमपी में एक क्लर्क को रिश्वत लेना मंहगा पड़ गया। लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए महिला क्लर्क को रंगे हाथों पकड़ा है। क्लर्क ने सहायक शिक्षिका से पेंशन संबंधी कागज आगे बढ़वाने के लिए रिश्वत मांगी थी। यह मामला राजधानी भोपाल का बताया जा रहा है।

क्या है मामला
भोपाल के शासकीय प्राथमिक शाला पिपलिया पेंदे खां की सहायक शिक्षिका लिओलिना इक्का ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। यह शिकायत 14 फरवरी को की गई थी। जिसमें शिक्षिका द्वारा बताया गया था कि वह अप्रैल 2024 में रिटायर हो रही है। उन्होंने अपने पेंशन संबंधी कागजात 2024 में संकुल केंद्र शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेडा भोपाल की सीनियर क्लर्क रानी शर्मा के पास जमा कराए थे। क्लर्क ने उनसे कागजों को आगे बढ़ाने के लिए 50 हजार रूपए मांगे थे। जिसके बाद दोनों में 25 हजार में आपसी सहमति बन गई थी। सत्यापन के उससे समय 15 हजार की मांग की गई थी। बाकी का पैसा बाद में देना तय हुआ था। इस शिकायत के बाद लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाकर क्लर्क को रंगे हाथों पकड़ लिया।
इस कार्रवाई में डीएसपी संजय शुक्ला, रजनी तिवारी, उमा कुशवाह,राजेंद्र पावन, संदीप सहित अन्य कार्रवाई में शामिल थे।