5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एयरपोर्ट पर फैमिली ड्रामा, ललितपुर डीएम ने कहा- मोबाइल चुराकर ले जा रही पत्नी

डीएम की पत्नी इंडिगो एयरलाइंस की भोपाल से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट पर थीं सवार

2 min read
Google source verification
Lalitpur DM accuses wife of mobile theft DM Lalitpur UP

Lalitpur DM accuses wife of mobile theft DM Lalitpur UP

भोपाल. राजा भोज एयरपोर्ट पर सोमवार को खासा फैमिली ड्रामा चला. उप्र के ललितपुर जिले के डीएम की शिकायत के कारण एयरपोर्ट पर यह स्थिति बनी. इसके कारण एयरपोर्ट पर तैनात सीआइएसएफ के जवान खासे परेशान होते रहे। डीएम ने ललितपुर पुलिस प्रशासन के माध्यम से सूचना भिजवाई थी, जिसमें उन्होंने अपना मोबाइल चोरी होने की जानकारी दी थी।

उनके मुताबिक पत्नी ही मोबाइल लेकर चली गई और भोज एयरपोर्ट से सुबह की फ्लाइट पकडऩे वाली थी। एयरपोर्ट प्रबंधन के माध्यम से जब तक सीआइएसएफ के पास यह सूचना आती तब तक ललितपुर डीएम की पत्नी इंडिगो एयरलाइंस की भोपाल से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट पर सवार हो चुकी थी। फ्लाइट बोर्डिंग पैसेंजर को लेकर टेक ऑफ करने के लिए रनवे की तरफ बढ़ चुकी थी।

सीआइएसएफ ने फ्लाइट ऑपरेशन शुरू हो जाने का हवाला देकर इस मामले में दखल देने से इनकार कर दिया। सीआइएसएफ का स्पष्ट कहना है कि उनकी जिम्मेदारी एयरपोर्ट परिसर एवं यात्रियों की सुरक्षा है। इस पर एयरपोर्ट प्रबंधन ने फ्लाइट के टेक ऑफ होने की जानकारी वापस ललितपुर पुलिस प्रशासन के माध्यम से संबंधित डीएम तक पहुंचाई।

न तन पर कपड़े, न रहने का ठिकाना पर यही अघोरी बाबा उठाते हैं महाकाल सवारी का खर्च

हालांकि इसके बाद भी काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही। ललितपुर डीएम का घरेलू विवाद एयरपोर्ट तक पहुंचने पर हर किसी ने नाराजगी जाहिर की. ललितपुर डीएम का फोन पहुंचने के बाद जब एयरपोर्ट पर जवान इधर से उधर होते देखे गए तो वहां मौजूद अन्य यात्री भी परेशान हो उठे. कई यात्रियों ने अनहोनी की आशंका भी जाहिर की हालांकि अंतत: मामला शांत हो गया.