4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में कांग्रेस की बढ़ेगी ताकत, बुंदेलखंड के कद्दावर नेता के साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता थामेंगे ‘हाथ’

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की ताकत और बढ़ती नजर आ रही है। 2 सितंबर को बुंदेलखंड में बसपा के कद्दावर नेता रहे गुड्डू राजा बुंदेला और भाजपा के दिग्गज नेता भंवर सिंह शेखावत कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं।

2 min read
Google source verification
congress.jpg

,,,,

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए अब बहुत ही कम वक्त बचा है ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपनी अपनी पार्टी को मजबूत कर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में दल बदल का सिलसिला भी तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में बुंदेलखंड की सियासत में अब कांग्रेस की ताकत मजबूत होती नजर आ रही है और इसकी वजह है बुंदलेखंड की सियासत में अलग पहचान रखने वाले बुंदेला परिवार के गुड्डू राजा बुंदेला बसपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं। वैसे तो गुड्डू राजा बुंदेला यूपी के ललितपुर के रहने वाले हैं लेकिन अब वो एमपी की सियासत में एंट्री करने जा रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस 2 सितंबर को ही भाजपा को एक और बड़ा झटका देने वाली है भाजपा के वरिष्ठ नेता भंवर सिंह शेखावत भी इस दिन कांग्रेस का हाथ थामने वाले हैं।

गुड्डू राजा बुंदेला की एमपी में एंट्री
ललितपुर के बसपा नेता गुड्डू राजा बुंदेला अब मध्यप्रदेश की सियासत में एंट्री करने जा रहे हैं। गुड्डू राजा बुंदेला 2 सितंबर को मध्यप्रदेश कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं और वो इस चुनाव में बुंदलेखंड की कई सीटों पर कांग्रेस के लिए काफी कारगर साबित हो सकते हैं। बता दें कि गुड्डू राजा बुंदेला के पिता सुजान सिंह बुंदेला पूर्व सांसद रहे हैं और गुड्डू राजा बुंदेला का पूरा परिवार ही राजनीतिक रसूख वाला है। उनके परिवार की बुंदलेखंड की राजनीति में अलग ही पहचान है। इसलिए माना जा रहा है कि उत्तरप्रदेश से लगी हुई बुंदलेखंड की सभी सीटों पर कांग्रेस के लिए गुड्डू राजा बुंदेला खासे प्रभावी साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर : 450 रुपए में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर, लाडली बहनों को अब मिलेंगे हर महीने 1250 रुपए

कौन हैं भंवर सिंह शेखावत ?
भंवर सिंह शेखावत बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं वो इंदौर की विधानसभा क्रमांक 5 और बदनावर से विधायक रह चुके हैं। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की सीट पर शेखावत बदनावर से चुनाव लड़े थे लेकिन तब कांग्रेस प्रत्याशी राजवर्धन दत्तीगांव से चुनाव हार गए थे और बाद में राजवर्धन दत्तीगांव ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ गए। इसके बाद बदनावर सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा सीट से चुनाव जीते। इस बार भी राजवर्धन दत्तीगांव का बदनावर से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ना लगभग तय है ऐसे में भंवर सिंह शेखावत भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

देखें वीडियो- लाडली बहनों ने जताया सीएम शिवराज सिंह का आभार