
Laptop Distribution (फोटो सोर्स : पत्रिका)
Laptop Distribution: स्कूल खत्म हो गया अब छात्रों के सपनों को नई उड़ान मिलने जा रही है। कॉलेज पहुंचते ही इनका पहला कदम डिजिटल इंडिया की ओर होगा। राजधानी भोपाल के 4327 छात्रों को लैपटॉप के लिए करीब दस करोड़ रुपए दिए जाएंगे। ये वे बच्चे हैं जिन्होंने कक्षा बारहवीं 75 प्रतिशत या इससे अधिक नंबरों से पास की है। प्रदेश में ऐसे बच्चों की संया 94 हजार है। राशि बैंक खातों में आएगी। खातों को अपडेट कराना प्रिसिंपल की जिमेदारी है। मेधावी विद्यार्थी समान योजना के तहत हर बच्चे को 25-25 हजार रुपए दिए जाएंगे। 4 जुलाई को मुख्यमंत्री बच्चों को यह राशि बांटेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग से रिजल्ट के आधार पर सूची तैयार हो चुकी है। यह जिलावार है।
लैपटॉप(Laptop Distribution) के लिए राशि बांटने का काम साल में दूसरी बार है। 21 फरवरी को आयोजन हुआ था। इसमें 89 हजार 710 बच्चों राशि दी गई। ये वे बच्चे थे जिन्होंने 2024 में कक्षा बारहवीं पास की थी। अभी 2025 में परीक्षा पास करने वाले के लिए कार्यक्रम होगा। इसमें 94 हजार बच्चों को शामिल गया है।
राजधानी के बच्चों की सूची विभाग को दे चुके हैं। बैंक खाते अपडेट कर बच्चों को सूचित कर दिया गया है।- नरेन्द्र अहिरवार, जिला शिक्षा अधिकार
प्रदेश के 94 हजार छात्रों को 235 करोड़ रुपए बांटे जाएंगे। इनमें 10 करोड़ भोपाल के शामिल हैं। पिछले साल प्रदेश में 89 हजार 700 स्टूडेंट को राशि दी गई। उन्हें 224 करोड़ रुपए बांटे गए थे। योजना 2010 में शुरू हुई थी। पहले 85 प्रतिशत या इससे अधिक प्रतिशत लाने वाले बच्चों को फायदा दिया जाता था। बाद में दस प्रतिशत कम कर दिए गए।
Updated on:
03 Jul 2025 01:39 pm
Published on:
03 Jul 2025 07:34 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
