mp.patrika.com आपको स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बताने जा रहा है देश के ऐसे प्रतीक के बारे में जो कई प्रदेशों में बड़े ही शान से लहरा रहा है, जो...
भोपाल। हर देश का अपना एक राष्ट्र ध्वज होता है। यह उस देश की आजादी और उसकी आन, बान और शान का प्रतीक होता है। इसमें देश की नागरिकों की गहरी आस्था होती है। भारत की आजादी का भी प्रतीक है तिरंगा।
राष्ट्रीय ध्वज का सबसे ऊपरी केसरिया रंग बलिदान का प्रतीक माना गया है, जबकि सफेद रंग राष्ट्र की शांति, शुद्धता और ईमानदारी का प्रतीक है, वहीं हरा रंग विश्वास, ऊर्वरता, खुशहाली, समृद्धि और प्रगति को दर्शाता है। इसके बीच में स्थिति अशोक चक्र की 24 तिलियां पूरे 24 घंटों को दर्शाती है। यह हिन्दू धर्म के 24 धर्म ऋषियों को भी दर्शाती है।
mp.patrika.com आपको गणतंत्र दिवस के मौके पर बताने जा रहा है देश का वह प्रतीक जो कई प्रदेशों में बड़े ही शान से लहरा रहा है। जो अपने आप में विश्व में सबसे ऊंचे होने के लिए प्रसिद्ध हैं तो कुछ सबसे बड़े होने के लिए जाने जाते हैं।
MP की राजधानी में है 235 फीट ऊंचा तिरंगा
मध्यप्रदेश मंत्रालय के सामने सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में 90 फीट लंबा,60 फीट चौड़ा और 235 फीट ऊंचा तिरंगा है। 27 मई 2015 को फहराया गया था। राजधानी भोपाल में यह झंडा पहाड़ी पर होने की वजह से दूर-दूर से देखा जा सकता है। शाम को इस झंडे को देखने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं और देशभक्ति के प्रतीक चिह्न इस झंडे के साथ सेल्फी लेते हैं।
एक नजर में
1. तेलंगाना 303 फीट
2. रांची – 293 फीट
3. लखनऊ- 270 फीट
4. रायपुर – 269 फीट
5. फरीदाबाद– 250 फीट
6. भोपाल- 235 फीट
7. कनाट प्लेस दिल्ली- 207 फीट
यह भी है खास
-भोपाल शहर में फहराया गया तिरंगा तेज हवा में कई बार फट चुका है।
-झंडे को सिलवाने के लिए प्लेन से मुंबई भी भेजा जा चुका है।
- इस तिरंगे को उतारने के लिए करीब 30 आदमी चाहिए होते हैं।
- ये तिरंगा दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा झंडा है।
- इसकी लागत खंभे समेत करीब 1 करोड़ रुपए है।
- तिरंगे की कीमत डेढ़ लाख रुपए है।
- इसका आकार 60 गुणा 90 फीट का है।
- पोल की ऊंचाई 235 फीट है।
- विश्व का सबसे बड़ा झंडा सउदी अरब में है, लेकिन ये तिरंगा नहीं है। ये जेद्दा में लगा है।
उसका आकार 110 गुणा 165 फीट है और ऊंचाई 558 फीट।
-फरीदाबाद का झंडा लिमका बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज है।
यहां है विश्व का सबसे ऊंचा और बड़ा झंडा
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने 24 जनवरी 2016 को रांची के पहाड़ी मंदिर पर विश्व का सबसे ऊंचा और सबसे बडा़ तिरंगा फहराया था। यह तिरंगा 66 फीट लंबा, 99 फीट चौड़ा है
और इसे 293 फीट ऊंचे खंभे पर फहराया गया है।
यहां हैं देश का दूसरा सबसे ऊंचा झंडा
फरीदाबाद के टाउन पार्क में देश का दूसरा सबसे ऊंचा झंडा फहराया गया था। यह 250 फीट ऊंचा है। इसका वजन 48 किलोग्राम है। यह कनाट प्लेस के ध्वज से 17 किलो ज्यादा वजनदार है।
लखनऊ में लहराता है 270 फीट ऊंचा झंडा
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में 22 नवंबर को 270 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। जनेश्वर मिश्र उद्यान में में लगाया गया है। यह पालीएस्टर फ्रैब्रिक से तैयार किया गया था। यह झंडा 194 गुणा 129.33 फीट है। इसका वजन 209 किलोग्राम है। यह झंडा इतना बड़ा है कि इसका नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड में भी दर्ज है।
यहां से सबसे बड़े आकार का झंडा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देश का सबसे बड़े आकार का तिरंगा 30 अप्रैल को फहराया गया था। 105 फीट लंबा और 70 फीट चौड़ा झंडा तेलीबांधा इलाके में फहराया गया है। इसकी ऊंचाई 269 फीट है।
तेलंगाना में भी लहराता है तिरंगा
आंध्र प्रदेश से अलग होने के बाद नया राज्य बना तेलंगाना ने अपनी दूसरी सालगिरह के मौके पर 92.35 मीटर ऊंचा राष्ट्र ध्वज फहराया। यह तिरंगा हैदराबाद की हुसैन सागर तालाब के पास संजीवया उद्यान में फहराया गया है।
दिल्ली के कनाट प्लेट लगा 207 फीट का झंडा
दिल्ली के कनाट प्लेस स्थित सेंट्रल गार्डन में देश का सबसे बडा़ तिरंगा फहराया गया था। यह तिरंगा साठ फीट चौड़ा और 90 फीट लंबा है। तिरंगे की ऊंचाई 207 फीट है।
लाहौर से नजर आएगा यह तिरंगा
अटारी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा लहराएगा, जो पाकिस्तान के लाहौर से भी नजर आएगा। यह 350 फीट ऊंचा रहेगा जो देशभर में सर्वाधिक ऊंचा होगा। इसको बनाने की तैयारी दिसंबर अंत में शुरू हो गई थी। इसकी लागत करीब साढ़े चार करोड़ रुपए आएगी।