15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lata Mangeshkar का निधन, शिवराज बोले भारतीय संगीत के महायुग का अंत

स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का आज दुखद निधन हो गया। वे लम्बे समय से बीमार थी।

less than 1 minute read
Google source verification
Lata Mangeshkar का निधन, शिवराज बोले भारतीय संगीत के महायुग का अंत

Lata Mangeshkar का निधन, शिवराज बोले भारतीय संगीत के महायुग का अंत

भोपाल। स्वर कोकिला लता मंगेशकर का आज दुखद निधन हो गया। वे लम्बे समय से बीमार थी। उनके निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सहित अनेक लोगों ने शोक श्रद्धांजलि दी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्वर कोकिला नहीं रही। भारतीय संगीत के महा युग का अंत हो गया। लता दीदी आप के बिना ये देश सूना है, इस देश के गीत और संगीत सूने हैं। हर घर सूना है हृदय घट सूना है। आपकी कमी कभी कोई पूरा नहीं कर सकता। गीत संगीत की देवी मान के हमेशा आपकी पूजा करते रहेंगे। लता दीदी की चरणों में विनम्र प्रणाम। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह भाबुक पोस्ट भी लिखी है।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वर कोकिला , सुर साम्राज्ञी , कई पुरस्कारों से सम्मानित , मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मी लता मंगेशकर जी के निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक है। आज उनके निधन से संगीत का एक युग समाप्त हो गया। उनका निधन कला क्षेत्र की ऐसी क्षति है जो कभी पूरी नही हो सकती है। उन्होंने भारतीय संगीत को अपनी सुरीली आवाज़ से विश्व भर में पहचान दी। उनके निधन पर शोक संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उनके परिजनो व करोड़ों प्रशंसको को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

दिग्विजय सिंह ने लिखा- एक युग की समाप्ति हो गई। मध्यप्रदेश में जन्मी भारत रत्न लता मंगेशकरजी के निधन की दुःखद खबर है। उनकी आवाज अमर है। ना उनके जैसा हुआ है और ना होगा। हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।