इधर, पुलिस भोपाल के हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी मामले में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान फराज उर्फ चच्चू पिता पप्पू हसीन खान (21) निवासी टीलाजमालपुरा, भय्यू उर्फ इम्तियाज पिता मोहम्मद इदरीश (19) निवासी टीलाजमालपुरा और जावेद पिता लाल मियां (22) निवासी शाहजहांनाबाद के रूप में हुई है। आरोपियों ने पुछताछ में हबीबगंज थाना क्षेत्र में तीन लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस ने बताया कि अभी आरोपी से पुछताछ की जा रही है। पुछताछ में कई अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है। पुलिस ने बताया है कि तीनों आरोपी पहले भी चोरी के आरोपी में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।