
भोपाल। समर में हर लड़की के साथ दिक्कत होती हैै कि ऐसा क्या पहने जो कंफर्ट होने के साथ साथ स्टाइलिस्ट भी दिखे। क्योंकि गर्मी का मौसमजितना कूल होता है, उतना ही बेकार भी होता है। धूप, धूल और पसीना हमारी बॉडी की रंगत को बिगाड़ देता है। फिर हम भले कितना भी अच्छे से तैयार क्यों न हो जाएं थोड़ी देर मेें लुक खराब हो जाता है और गर्मियों में बात अगर एथनिंक पहनने की हो तो दो बार सोचना पड़ जाता है। आपकी इसी समस्या को लेकर हमने फैशन स्टाइलिस्ट शिखा जैन से बात की। उन्होंने हमें बताया कि गर्मियों में एथनिंक को कैसे कैरी किया जा सकता है।
मैक्सी ड्रेस
समर में स्टाइलिस्ट दिखने के लिए आप मैक्सी ड्रेस चूज कर सकती है। समर के लिए यह बहुत ही अच्छा आप्शन है। गर्मियों में यह बहुत ही कंफर्ट होती है और कूल लुक देती है। मैक्सी के साथ आप कान में बड़े बड़े झुमके, गले में स्टेटमेंट ज्वेलरी और पैरों में जूतियां पहन सकती है। इससे आप लुक प्योर एथनिंक और स्टाइलिस्ट लगेगा।
चिकनकारी कुर्ती
गर्मी के आते ही चिकनकारी कुर्ती का क्रेज बढ़ जाता है। बाजार में इसकी डिमांड बढ़ जाती है। क्योंकि चिकनकारी कुर्ती गर्मी में बहुत ही आरामदायक होती है। सबसे खास बात यह है कि इसका फैशन कभी भी आउट नहीं होता। यह कुर्ती फैशन में हमेशा इन रहती है।
कॉटन पैंट
गर्मियों में कुर्ते के साथ लेगिग को छोड़कर कॉटन पेंट ट्राई करें। क्योंकि गर्मियों में लेगिग टाइट होने की वजह से चुभती है। जिससे इचिंग की समस्या हो सकती है। इसलिए इस समर कुर्तो के साथ कॉटन पैंट ट्राई करें। कॉटन पैंट आपको बहुत ही स्टाइलिस्ट और कूल लुक देंगे।
सनग्लास
कपड़ों के साथ साथ गर्मियों में आंखों का ख्याल रखना न भूले। आंखों पर हमेशा सनग्लास लगाकर ही बाहर निकले। सनग्लास आपकी आंखों को धूप से बचाएगा साथ ही आपको स्टाइलिस्ट बनाएंगा। देसी स्वैग के लिए भी सनग्लास बहुत जरूरी है।
Published on:
27 Apr 2018 05:07 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
