4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक साल की मासूम से उसके फूफा ने किया दुष्कर्म

पिता को शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी

2 min read
Google source verification
child rape, sehore crime, crime, sehore news, patrika news, patrika bhopal,

सीहोर/नसरुल्लागंज। सगे फूफा ने तमाम मर्यादाओं और रिश्तों को तार-तार कर अपनी फूल सी एक साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची इटारसी के आदिवासी ब्लॉक केसला के ग्राम की रहने वाली है। बच्ची के माता-पिता करीब दो सप्ताह पहले नसरुल्लागंज तहसील के ग्राम निमोटा अपने सगे जीजा-जीजी के घर आए थे। जीजा एक झोपड़ी में रहता है, इसी झोपड़ी में सोमवार की रात बच्ची के फूफा ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार बच्ची की आवाज सुनकर उसके पिता ने विरोध किया तो इन दोनों के बीच में झगड़ा हुआ और बच्ची को लेकर उसका पिता रात में ही आरोपी जीजा के घर से चले गए। आरोपी ने घटना का राज खुलने पर बच्ची के पिता को जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे डरे सहमे पिता ने वापस आकर गुरुवार रात होशंगाबाद के इटारसी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

इटारसी पुलिस ने मामला नसरुल्लागंज ब्लाक के गोपालपुर का होने के कारण जीरो पर कायमी कर डायरी गोपालपुर थाने भेजी है। गोपालपुर पुलिस का कहना है कि घटना सोमवार रात की है। जब एक साल की बच्ची अपने पिता के साथ बुआ-फूफा के घर आई हुई थी, वह दो सप्ताह से उन्हीं के घर में रह रही थी।

इस बीच सोमवार की रात को उसके फूफा ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इधर, पिता को उसके फूफा ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी, डरकर पिता ने स्थानीय थाने में शिकायत नहीं की। असल में, बच्ची के रोने पर उसे संदेह हुआ तो उसने विरोध जताया।

इस पर फूफा ने उसे शिकायत करने से मना किया, जब बच्ची का पिता नहीं माना तो उसने बच्ची के पिता को जान से मारने की धमकी दी। कहा, अगर किसी से बताया तो तुम्हें जान से मार देंगे। पुलिस ने आरोपी का नाम निमोटा निवासी 37 वर्षीय जीवन उइके बताया है। पुलिस की माने तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, मासूम बच्ची का इटारसी अस्पताल मे भर्ती होना बताया गया है।