5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटवारी परीक्षा में नम्बरों के साथ छेड़छाड़ को लेकर विद्यार्थीयों ने निकाली रैली, किया विरोध प्रदर्शन

पटवारी परीक्षा में नम्बरों के साथ छेड़छाड़ को लेकर विद्यार्थीयों ने निकाली रैली, किया विरोध प्रदर्शन

less than 1 minute read
Google source verification
patwari exam, ashoknagar news, patrika bhopal, patrika news,

अशोकनगर। आएं दिन बच्चों को परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी का सामना करना पड़ता है। कभी एग्जाम पेपर लीक होने से तो कभी दुबारा एग्जाम को लेकर। राज्य स्तरीय परीक्षा में भी कई प्रकार की गड़बड़ी का सामना विद्यार्थी को करना होता है। बताया जा रहा है कि पटवारी भर्ती परीक्षा के रिजल्ट में अंकों में घटा बड़ी होने के कारण विद्यार्थीयों ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

दरअसल, हालही में हुई पटवारी भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। परीक्षार्थीयों के अनुसार अंकों के साथ छेड़छाड़ की गई है। जिससे युवाओं ने नॉर्मलाईसेशन के तहत चेहरे पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और रैली निकाली। बच्चों ने यह रैली अस्पताल चौराहे से निेकाली है। जिसे लेकर वे कलेक्टरेट तक पहुंचेंगे।

हेरा फेरी बंद करो
बच्चों ने इस रैली में कई तरह के नारे लगाएं। उन्होंने कहा कि काली तख्तियों पर सफेद स्याही से लिखे अंकों की हेराफेरी बंद करो। बच्चों की यह रैली सभी को समान हक मिलने के उदेश्य से निकाली गई हैै। ताकि नम्बरों के साथ छेड़छाड़ रोकी जा सकें।

पहले भी हो चुका है ऐसा
बच्चों द्वारा बताया गया कि पहले भी कई परीक्षाओं में ऐसा हो चुका है। यहां नम्बरों के साथ छेड़छाड़ की जा चुकी है। यह कोई पहली बार नहीं है। पर, आगे ऐसा कुछ न हो। इसके लिए हम पूर्ण प्रयासरत है। सभी को समान अवसर दिया जाएं। साथ ही नम्बरों के साथ ऐसा न हो। क्योंकि इस तरह की बेईमानी हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

कलेक्टरेट में पहुंचकर सौंपा जाएगा ज्ञापन।
रैली में मौजूद बच्चों ने बताया कि हम कलेक्टरेट आॅफिस में पहुंचकर अपने हाथों से ज्ञापन कलेक्टर को सौपेंगे और नम्बरों के साथ छेड़छाड़ की कहानी बताएंगे। साथ ही हम उनसे कहेंगे कि हो सके तो पटवारी रिजल्ट पर दुबारा विचार किया जाएं और हमारे साथ न्याय किया जाएं।