scriptCorona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 5735, अब तक 267 ने गवाई जान | latest madhya pradesh corona positive update is 5735 and 267 death | Patrika News

Corona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 5735, अब तक 267 ने गवाई जान

locationभोपालPublished: May 21, 2020 01:34:23 am

Submitted by:

Faiz

24 घंटों के भीतर बुधवार रात तक कोरोना के 270 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 5735 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 267 है।

Corona Breaking

Corona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 5735, अब तक 267 ने गवाई जान

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान बुधवार रात तक प्रदेश में कोरोना के 267 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5735 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बुधवार रात तक 78 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में 105 हो चुकी है। वही, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान बुधवार रात तक 42 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 40 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना से संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 267 हो चुकी है।

 

पढ़ें ये खास खबर- 2 साल के बच्चे गर्व ने कोरोना को दी मात, खुशी से झूमते हुए मां ने कही ये बात, देखें वीडियो



इंदौर के हालात बेहद खराब, संक्रमण की रफ्तार में आई कमी

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। बुधवार को शहर में 78 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2715 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 1416 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 105 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। तो वहीं 1174 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- VIDEO : MP में लगातार बढ़ रहा है CORONA का कहर, 5700 के पार पहुंचा मरीजों का आंकड़ा


भोपाल प्रदेश का बड़ा हॉटस्पॉट

बुधवार को राजधानी भोपाल में कोरोना के 42 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1088 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 40 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, अहतियाद के तौर पर शहर को पहले से ही प्रदेश का हॉटस्प़ॉट मानते हुए कलेक्टर द्वारा जिलेभर को टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है। राहत की बात ये है कि, इनमें से 670 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 387 एक्टिव केसेज बाकि हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- ATM से पैसे निकालने से पहले हो जाएं सावधान, वरना हो जाएंगे कोरोना वायरस के शिकार


प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-उज्जैन में आज कोरोना के 58 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 420 हो चुकी है। जिले में अब तक 50 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 176 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 194 एक्टिव केस हैं।

2-जबलपुर में आज कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 186 हो चुकी है।जबकि, 9 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। खुशी की बात ये है कि, शहर में अब तक 107 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 70 केसेज एक्टिव हैं।

3-ग्वालियर में आज कोरोना के 5 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 77 हो गई है। शहर में अब तक 1 मरीज की मौत हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, शहर में अब तक 23 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 53 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

4-शिवपुरी में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3 हो चुकी है। सभी मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

5-खरगौन में अब तक कोरोना के 114 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 26 की हालत स्थिर है, वहीं, 8 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 65 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

6-मुरैना में आज कोरोना के 5 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 34 हो चुकी है। हालांकि, इनमें से 22 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुकें हैं, जबकि 12 केस अभ भी एक्टिव हैं।

7-छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के 5 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 1 की मौत हो चुकी है। जबकि, 4 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब कोई भी एक्टिव केस नहीं है।

8-बड़वानी में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 26 हो चुकी है।इनमें से 2 की हालत स्थिर है, तो वहीं 24 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

9-बैतूल में आज कोरोना के 2 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें से 1 पूरी तरह स्वस्थ है, जबकि 2 एक्टिव केसेज मौजूद है।

10-विदिशा में अब तक कोरोना के 15 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, इनमें से 13 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 2 केस अब भी एक्टिव हैं।

11-श्योपुर में अब तक कोरोना के 4 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, सभी मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

12-होशंगाबाद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है। इनमें से 3 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, इनमें से अब तक 33 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1 केस अब भी एक्टिव है।

13-खंडवा में आज कोरोना के रिकॉर्ड 69 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 165 हो चुकी है। अब तक 41 लोग पूरी तरह ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। तो वहीं, 8 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 116 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

14-रायसेन में अब तक कोरोना के 65 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 56 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो 3 जान गवा चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 6 केस एक्टिव हैं।

15-देवास में आज कोरोना का 1 और केस सामने आया। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 63 हो गई है। इनमें से 7 की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 22 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में अब भी 34 केस एक्टिव हैं।

16-धार में आज कोरोना के 10 नए मामले सामने आए। इसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 106 हो गई है। इनमें से 70 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 2 व्यक्ति को मौत हो चुकी है। फिलहाल, शहर में अब भी 34 एक्टिव केसेज हैं।

17-सागर में आज कोरोना के 4 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है। इनमें से 4 की हालत स्थिर है। 1 की मौत हो गई। जबकि अन्य 5 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

18-शाजापुर में अब तक कोरोना के 8 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 1 की मौत हो चुकी है और 1 की हालत स्थिर है। जबकि, 6 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

19-मंदसौर में अब तक कोरोना के 60 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें 5 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 27 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर में अब भी 28 केस एक्टिव हैं।

20-रतलाम में अब तक कोरोना के 23 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 9 मरीजों की हालत स्थिर है। वहीं, 2 मरीजों की हालत गंभीर है। जबकि 12 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

21-टीकमगढ़ में अब तक कोरोना के 3 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 1 की हालत स्थिर है। जबकि, अन्य 2 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

22-आगर मालवा में अब तक कोरोना के 13 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 2 की हालत स्थिर है, जबकि, 1 की जान जा चुकी है और 10 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके है।

23-अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 3 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, सभी मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

24-डिंडोरी में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 है। हालांकि, इनमें से 1 की हालत स्थिर है वहीं, 1 मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है।

25-हरदा में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 हो चुकी है।फिलहाल, सभी मरीजों की हालत स्थिर है।

26-बुरहानपुर में आज कोरोना के 3 नए मामले सामने आए हैं।इसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 152 हो गई है। हालांकि, इनमें से 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 14 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, तो वहीं 127 केस अब भी एक्टिव हैं।

27-अशोकनगर में आज कोरोना का 1 और नया मामला सामने आया है। इसके बाद जिले में कोरोना के कुल संक्रमितों की स्ख्या 2 हो गई है। इनमें से 1 की हालत स्थिर है, जबकि दूरे की मौत हो चुकी है।

28-शहडोल में अब तक कोरोना के मरीजों की संख्या 3 हो चुकी है। हालांकि, सभी की हालत स्थिर है।

29-रीवा में आज कोरोना का 1 और मरीज सामने आया है। इसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 3 हो गई है। इनमें से 1 की हालत स्थिर है, जबकि अन्य 2 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

30-अनूपपुर में अब तक कोरोना मरीजों की कुल संख्या 3 हो चुकी है। फिलहाल, सभी की हालत स्थिर है।

31-सतना में आज कोरोना का 1 और मरीज सामने आया है। इसके बाद जिले में कोरोना के 4 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 1 की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य 3 की हालत स्थिर है।

32-पन्ना में अब तक कोरोना का 1 मामला सामने आया है। फिलहाल, मरीज़ की हालत स्थिर है।

33-नीमच में अू तक कोरोना के 50 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 1 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 9 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 40 केस एक्टिव हैं।

34-झाबुआ में आज कोरोना का 1 और मरीज सामने आया है। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 2 हो गई है। हालांकि, दोनो मरीजों की हालत स्थिर है।

35-गुना में अब तक कोरोना का 1 मामला सामने आया है। हालांकि, मरीज की हालत स्थिर है।

36-सीहोर में आज कोरोना का 1 और मरीज सामने आया है। इसके बाद जिले में कोरोना के संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब तक 2 हो गई है। इनमें से 1 की हालत स्थिर है,जबकि 1 अन्य की मौत हो चुकी है।

37-भिंड में आज कोरोना के 2 और मरीज सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 4 हो गई है। हालांकि, सभी मरीजों की हालत स्थिर है।

38-मंडला में अब तक कोरोना का 1 मामला सामने आया है। हालांकि, मरीज की हालत स्थिर है।

39-सिवनी में अब तक कोरोना का 1 मामला सामने आया है। हालांकि, मरीज की हालत स्थिर है।

40-सीधी में अब तक कोरोना का 1 मामला सामने आ चुका है। हालांकि, मरीज की हालत स्थिर है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो