26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 9638, अब तक 414 ने गवाई जान

24 घंटों के भीतर सोमवार रात तक कोरोना के 237 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 9638 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 414 है।
8 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Jun 2020, 11:30 PM IST

Corona Breaking

Corona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 9638, अब तक 414 ने गवाई जान

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान सोमवार रात तक प्रदेश में कोरोना के 237 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 9638 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोमवार रात तक 36 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 157 हो चुकी है। वहीं, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान सोमवार रात तक 50 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 64 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना से संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 414 हो चुकी है।

पढ़ें ये खास खबर- MP Board 12th Exam : छात्रों को 3 घंटे लगातार लगाए रखना होगा मास्क, दी जा रही अभ्यास की सलाह


इंदौर के हालात बेहद खराब, संक्रमण की रफ्तार में आई कमी

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। सोमवार को शहर में 36 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3785 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 1174 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 157 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। तो वहीं 2454 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

पढ़ें ये खास खबर- BMW और Audi में घूमने वाले उद्योगपति बेलगाड़ी से जा रहे अपने दफ्तर, जानिए वजह


भोपाल प्रदेश का बड़ा हॉटस्पॉट

सोमवार को राजधानी भोपाल में कोरोना के 50 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1822 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 64 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, अहतियाद के तौर पर शहर को पहले से ही प्रदेश का हॉटस्प़ॉट मानते हुए कलेक्टर द्वारा जिलेभर को टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है। राहत की बात ये है कि, इनमें से 1309 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 449 एक्टिव केसेज हैं।

पढ़ें ये खास खबर- VIDEO : स्वास्थ प्रमुख सचिव ने किया शेल्टर होम का निरीक्षण, अधिकारियों को दी सस्पेंड करने की चेतावनी


प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-उज्जैन में आज कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 737 हो चुकी है। जिले में अब तक 64 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 598 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 75 एक्टिव केस हैं।

2-मुरैना में आज कोरोना के 9 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 126 हो चुकी है। यहां 1 मरीज की मौत भी हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, इनमें से 92 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 33 केस अब भी एक्टिव हैं।

3-ग्वालियर में आज कोरोना के 13 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 211 हो गई है। शहर में अब तक 2 मरीजों की मौत हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, शहर में अब तक 115 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 94 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

4-सागर में आज कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 229 हो गई है। इनमें से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 142 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 75 केस अब भी एक्टिव हैं।

5-सिंगरोली में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12 हो गई है। इनमें से 7 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि, अन्य 5 केस अब भी एक्टिव हैं।

6-देवास में आज कोरोना के 7 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 129 हो गई है। इनमें से 9 की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 74 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में अब भी 46 केस एक्टिव हैं।

7-रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 36 हो गई है। इनमें से 31 लोग पूरी तरह स्वस्थ है। जबकि 5 केस अब भी एक्टिव हैं।

8-बुरहानपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 331 हो गई है। इनमें से 18 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 272 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो वहीं, 41 केस अब भी एक्टिव हैं।

9-भिंड में आज कोरोना के 6 और पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 90 हो गई है। इनमें से अब तक 33 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 57 केस अब भी एक्टिव हैं।

10-जबलपुर में आज कोरोना के 4 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 272 हो चुकी है।जबकि, 10 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 200 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 62 केसेज एक्टिव हैं।

11-सतना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 22 हो चुकी है। इनमें से 2 की मौत हो चुकी है, जबकि 19 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले में 1 केस अब भी एक्टिव है।

12-डिंडोरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 29 हो चुकी है। इनमें से 5 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 24 केस अब भी एक्टिव हैं।

13-मंदसौर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 94 हो चुकी है। इनमें 9 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 82 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर में अब भी 3 केस एक्टिव हैं।

14-रतलाम में आज कोरोना के 2 और नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 53 हो गई है। 4 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। हालांकि, इनमें से 31 लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि, 18 केस अब भी एक्टिव हैं।

15-सिवनी में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, दोनो ही मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब एक्टिव केस नहीं है।

16-शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16 हो गई है। इनमें से 8 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 8 केस अब भी एक्टिव हैं।

17-उमरिया में अब तक कोरोना के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 10 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 2 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है। फिलहाल, शहर में अब 7 केस एक्टिव हैं।

18-विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 37 हो गई है। इनमें से 20 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 17 केस अब भी एक्टिव हैं।

19-आगर मालवा में अब तक कोरोना के 15 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 1 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जबकि, 12 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 2 केस एक्टिव हैं।

20-अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 3 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, सभी मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जिले में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

21-अनूपपुर में आज कोरोना का 1 और मामला सामने आया है। इसके बाद जिले में मरीजों की कुल संख्या 20 हो चुकी है। इनमें से 3 मरीज मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 17 केस अब भी एक्टिव हैं।

22-अशोकनगर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 11 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, शहर में अब एक भी केस एक्टिव नहीं हैं।

23-बालाघाट में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 7 हो चुकी है। इनमें से 2 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 5 केस अब भी एक्टिव हैं।


24-बड़वानी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 53 हो चुकी है। इनमें 1 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 38 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 14 केस अब भी एक्टिव है।

25-बैतूल में आज कोरोना के 3 और पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 34 हो गई है। इनमें से 5 लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं, जबकि 29 केस अब भी एक्टिव हैं।

26-छतरपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 29 हो चुकी है। इनमें 9 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 20 केस अब भी एक्टिव हैं।

27-छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 15 हो गई है। इनमें से 1 की मौत हो चुकी है। जबकि, 4 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में 10 केस अब भी एक्टिव हैं।

28-दमोह में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 26 हो गई है। इनमें से 16 पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 10 केस अब भी एक्टिव हैं।

29-दतिया में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11 हो चुकी है। इनमें से 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जबकि, 6 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 4 केस अब भी एक्टिव हैं।

30-धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 125 हो गई है। इनमें से 3 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 110 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 12 केस एक्टिव हैं।

31-गुना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4 हो गई है। इनमें से 1 पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि, 3 केस अब भी एक्टिव है।

32-हरदा में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 हो चुकी है। खुशी की बात ये है कि, सभी लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जिले में अब एक भी केस एक्टिव नहीं है।

33-होशंगाबाद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है। इनमें से 3 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, इनमें से अब तक 34 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, फिलहाल शहर में अब एक भी एक्टिव केस नहीं है।

34-झाबुआ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 13 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में 3 केस अब भी एक्टिव हैं।

35-खंडवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 251 हो गई है। इनमें 14 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 212 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 25 केस अब भी एक्टिव हैं।

36-खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 169 हो गई है। इनमें से 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 107 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 51 केस अब भी एक्टिव हैं।

37-मंडला में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है और 1 पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है। फिलहाल, शहर में अब भी 2 केस एक्टिव हैं।

38-नीमच में आज कोरोना के 10 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 252 हो गई है। इनमें 5 मरीजों की अह तक मौत हो चुकी है। जबकि, 105 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 142 केस एक्टिव हैं।

39-पन्ना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 20 हो गई है। इनमें से 4 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 16 केस अब भी एक्टिव हैं।

40-रायसेन में आज कोरोना का 1 और पॉजिटिव केस सामने आया है। इसके बाद जिले में कोरोना के 69 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 65 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो 3 जान गवा चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब 1 केस एक्टिव है।

41-दमोह में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 26 हो गई है। इनमें से 16 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है, जबकि 10 केस अब भी एक्टिव हैं।

42-सीहोर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 11 हो गई है। इनमें से अब तक 2 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 4 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, 5 केस अब भी एक्टिव हैं।

43-सीधी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17 हो गई है। इनमें से 6 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 11 केस अब भी एक्टिव हैं।

44-शहडोल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12 हो गई है। इनमें से 3 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 9 केस अब भी एक्टिव हैं।

45-शाजापुर में अब तक कोरोना के 11 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 1 की मौत हो चुकी है। जबकि, 8 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 2 केस एक्टिव है।

46-श्योपुर में आज कोरोना के 4 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 23 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है। हालांकि, 5 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि, 17 केस अब भी एक्टिव हैं।

47-टीकमगढ़ में आज कोरोना के 4 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 15 हो गई है। इनमें से 1 की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 6 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 8 केस अब भी एक्टिव हैं।

48-नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12 हो चुकी है। इनमें से 2 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 10 केस अब भी एक्टिव हैं।

49-कटनी में आज कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 3 हो गई हैं। फिलहाल सभी केस एक्टिव है।