3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा बयान: कांग्रेस विधायक के हनी ट्रेप मामले में ये बोले मंत्री उमाशंकर गुप्ता- देखें वीडियो

मंगलवार की शाम जेल से रिहा होने के बाद ब्लैकमेल की आरोपी युवती ने विधायक सहित पुलिस पर कई आरोप लगाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Vikas Verma

•

Updated: 7 Feb 2018, 2:40 PM IST

uma shankar gupta

भोपाल। हनी ट्रेप में फंसे कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के मामले को लेकर अभी प्रदेश भर में चर्चा का दौर चल रहा है। इससे पूर्व मंगलवार की शाम भी ब्लैकमेल की आरोपी युवती ने विधायक सहित पुलिस पर कई आरोप लगाए।
इसी के बाद आज यानि बुधवार को कटारे के मामले में राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने भी पुलिस की कार्रवाई को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया है। उमाशंकर गुप्ता ने कहा है कि इस मामले में जो भी पुलिस अधिकारी शामिल रहे हैं, सबसे पहले उनको हटाया जाना चाहिए, इसके बाद ही निष्पक्ष जांच की जाए।

आरोपी छात्रा जेल से रिहा...
कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे मामले में आरोपी छात्रा की रिहाई के बाद अब पुलिस ने हेमंत कटारे की गिरफ्तारी की तैयारी कर ली है।

कोर्ट में छात्रा के दिए गए बयानों का लिफाफा एसआईटी खोलेगी। एसआईटी प्रमुख एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने कहा है कि पुलिस को ये लिफाफा मिल चुका है। उन्होंने बताया कि पुख्ता साक्ष्य मिलते ही कटारे गिरफ्तार होंगे।

उनके अनुसार इस मामले में अभी तक आधा दर्जन से अधिक ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, लेकिन पुलिस की प्राथमिकता फरियादी के बयान और घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाना रहेगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी वीडियो से घटना के संबंध में अहम साक्ष्य मिलने की संभावना रहेगी, तो उसे भी जांच में शामिल कर लिया जाएगा।

कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे मामले में जल्द ही फरार चल रहे अरोपी विक्रमजीत सिंह और विधायक हेमंत कटारे की गिरफ्तारी होगी। भोपाल पुलिस ने 9 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है, जो लगातार कई बिंन्दूओं पर जांच कर रही है। एसआईटी टीम अपनी जांच रिपोर्ट एसपी साउथ राहुल कुमार को सौपेंगी। उसके बाद ही विधायक हेंमत कटारे को गिरफ्तार किया जायेगा।

इसके साथ ही पुलिस गिरफ्तारी के पहले भी हेंमंत कटारे के बयान दर्ज कराएगी। वहीं फरार चल रहे आरोपी विक्रमजीत सिंह भी पुलिस के संपर्क में आ चुका है। बताया जा रहा है कि विक्रम जीत सिंह भी पुलिस के सामने जल्द सरेंन्डर करेगा।

इसके अलावा क्राइम ब्रांच एसपी रश्मि मिश्रा से भी एसआईटी की टीम पूछताछ करेगी। अब देखना होगा की पुलिस कब तक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।वहीं ऐसी बातें भी सामने आ रही हैं कि शोषण के आरोपों से घिरे विधायक गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार कानूनी सलाह ले रहे हैं।