
MP School open date एमपी में स्कूल खोलने की तिथि बढ़ाने की मांग (photo-AI)
MP Schools Time- राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है। इसके कारण लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में प्रदेशभर के स्कूलों के खुलने का समय भी पास आ गया है। राज्य में 16 जून से स्कूल खुलने जा रहे हैं। इसी दिन से नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के बच्चे स्कूल पहुंचेंगे। भीषण गर्मी छोटे बच्चों को बीमार कर सकती है। इसका हवाला देते हुए स्कूलों के खुलने का समय आगे बढ़ाने की मांग की जा रही है। संगठनों ने इस संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री और लोक शिक्षण संचालनालय को पत्र दिया है। इसमें स्कूल खुलने की तारीख 1 जुलाई करने की मांग की गई है। इस बीच स्कूल शिक्षा विभाग ने हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा के परिणाम घोषित करने की सूचना दी है। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित परीक्षा के परिणाम 12 जून 2026 को शाम 4:00 बजे घोषित किए जाएंगे। वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर रिजल्ट उपलब्ध कराया जाएगा।
पिछले दो तीन दिनों से प्रदेश भर में लगातार तपिश और उमस का दौर चल रहा है। अधिकतम तापमान एक बार पुन: 40 के पार जा पहुंचा है। गर्मी और उमस से लोग परेशान हो रहे हैं, बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। मौसम का यह मिजाज अभी बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार उमस और गर्मी से पूरी तरह निजात अब मानसून के आने पर ही मिलेगी।
ऐसे मौसम में प्रदेशभर में स्कूल खुलने की कवायद शुरु हो गई है। यह बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। राजधानी सहित प्रदेश में ऐसे कई सरकारी और निजी स्कूल हैं जो दो पालियों में संचालित हो रहे हैं। दूसरी पाली दोपहर को हैं। तेज गर्मी में दोपहर को बच्चों को स्कूल जाना होगा। अभी के हाल को देखते हुए यह बेहद घातक साबित हो सकता है।
स्कूली बच्चों के अभिभावकों और उनके संगठनोें के पदाधिकारियों का कहना है कि छोटे बच्चे, इस वक्त की भीषण गर्मी नहीं झेल सकेंगे। ऐसे हालात में कलेक्टर के निर्देश पर स्कूलों का समय बदला जाता है लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है।
शिक्षक संघर्ष मोर्चा के उपेंद्र कौशल ने बताया कि मामले में स्कूल शिक्षा मंत्री को भी पत्र दिया जा चुका है। इसमें कहा गया है स्कूल खुलने का समय बढ़ाया जाना चाहिए। संगठनों ने गर्मी के कारण 16 जून से स्कूल खोलने को मना करते हुए 1 जुलाई तय करने की मांग की है। यह बच्चों के साथ अभिभावकों के हित में होगा।
Updated on:
12 Jun 2026 09:42 am
Published on:
12 Jun 2026 09:33 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
