scriptयोगी को घेरने के चक्कर में शेयर की फर्जी तस्वीर, लोगों ने लगा दी क्लास | lie of congress leader digvijay singh exposed on twitter election 2018 | Patrika News
भोपाल

योगी को घेरने के चक्कर में शेयर की फर्जी तस्वीर, लोगों ने लगा दी क्लास

योगी को घेरने के चक्कर में शेयर की फर्जी तस्वीर, लोगों ने लगा दी क्लास

भोपालOct 04, 2018 / 04:06 pm

Manish Gite

digvijay

दिग्विजय

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर गलत ट्वीट करके फंस गए। ट्वीटर पर कई यूजर्स ने उनकी जमकर आलोचना की और क्लास तक लगा दी।

दरअसल, दिग्विजय सिंह ने उत्तरप्रदेश की योगी सरकार को घेरने के लिए एक ट्वीट किया, जिसमें एक मैदान में जर्जर हालत में सैकड़ों एंबुलेंस खड़ी हुई दिखाई गई थी। बाद में यूजर्स ने उस फोटो को जूम करके देखा तो उसमें तेलुगु भाषा और अंग्रेज में गवर्नमेंट आफ आंध्रप्रदेश लिखा हुआ दिखा। यह 108 एंबुलेंस कबाड़ हो चुकी है, जिसे उत्तरप्रदेश का बताकर दिग्विजय सिंह के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया गया था। इधर, जीवीके इएमआरआई कंपनी के अधिकारी के मुताबिक दिग्विजय की ओर से जो फोटो पोस्ट की गई है वो आंध्र प्रदेश में पुरानी होकर चलन से बाहर हो गई एंबुलेंस है।
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1047285885174083584?ref_src=twsrc%5Etfw

क्या लिखा ट्वीट में
दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में फोटो के साथ लिखा है कि उप्र की हालत क्या कर दी योगी ने, अखिलेश यादव सरकार की ओर से चलाई गई 108 और 102 एंबुलेंस जंग खा रही है। जनता बीमार परिवार वालों को हाथ ठेले में अस्पताल ले जा रही है।


ये उत्तर प्रदेश की हालत क्या कर दी योगी जी ने, अखिलेश यादव जी द्वारा चलवाई गई 108,102 एम्बूलेंस खड़ी जंग खा रही है और जनता अपने बीमार परिजनों को ठेलो पर अस्पताल ले जा रही है॥
#वाह_योगी_जी_वाह#
#बेशरमी_की_भी_हद_होती_है#

 

 

digvijay singh

पहले भी गलत पोस्ट करने पर उड़ा था मजाक
इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह का मजाक उड़ाने का लोगों को मौका मिल गया। इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान के एक पुल को भोपाल का रेलवे ब्रिज बता दिया था। उसमें कहा था कि यह है सुभाष नगर रेलवे फाटक भोपाल पर बन रहा रेलवे ओवरब्रिज का एक पोल। जिससमें आ गई दरारें। इसकी गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए गए थे। उन्होंने एक भाजपा नेता पर आरोप लगाते हुए कहा था कि यह भाजपा नेता के मार्गदर्शन में निर्माण हो रहा है।

 

digvijay singh
तो जमकर हुए थे ट्रोल
बाद में ट्वीटर यूजर्स ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को काफी ट्रोल किया और जमकर आलोचना की। इसके बाद उन्हें माफी मांगना पड़ी। उन्होंने कहा कि मैं माफी मांगता हूं। मेरे एक दोस्त ने इसे मेरे पास भेजा था। इसमें मेरी गलती ये है कि मैंने इसे चेक नहीं किया था।

Home / Bhopal / योगी को घेरने के चक्कर में शेयर की फर्जी तस्वीर, लोगों ने लगा दी क्लास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो