21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीप जलाओ, उत्सव मनाओ, श्रीराम आए हैं अयोध्या…

राम मंदिर के हजारों साल के इतिहास की 75 मिनट डिजिटल स्वरूप में संगीतमय प्रस्तुति

2 min read
Google source verification
दीप जलाओ, उत्सव मनाओ, राम आए हैं अयोध्या...

गूंजे जयश्री राम के जयकारे, 15 से अधिक कलाकारों ने दी प्रस्तुति

भोपाल. रविन्द्र भवन का हंस ध्वनि सभागृह खचाखच दर्शकों से भरा हुआ था। मंच पर कार्यक्रम की रूपरेखा और अतिथियों के स्वागत और उद्बोधन के बाद सभी की निगाहें परदे पर टिकी हुई थी और लोग आतुर थे। जैसे ही मंच से परदा हटा वैसे ही पूरा सभागृह तालियों की गड़गड़ाहट और जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। स्क्रीन पर भगवान राम के जीवन और अयोध्या के राम मंदिर के संघर्ष को बयां करते वृत्तचित्र और संगीतमयी चौपाईयों के जरिए हजारों साल के इतिहास पर प्रकाश डाला।शहर में पहली बार आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ थी। शाम से ही लोगों का पहुंचना यहां शुरू हो गया था। इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाओ, मन बहलाओ, राम आए हैं अयोध्या से हुई। इस दौरान स्क्रीन पर कई चित्रों को दर्शाया जा रहा था और संगीतमय चौपाईयों की प्रस्तुतियां मंच से कलाकार दे रहे थे। इस दौरान राम जन्म से लेकर राम जन्म-भूमि के संघर्ष के इतिहास की आकर्षक प्रस्तुति अभिनेता मोहित शेवानी ने चौपाईयों और गीत संगीत के जरिए संघर्ष की दास्तां को बयां करते हुए दी गई। यह प्रस्तुति लगभग 75 मिनट तक चली। इस दौरान कई बार श्रोता भाव विभोर नजर आए। बॉलीवुड रायटर एवं गीतकार प्रबुद्ध सौरभ ने मंच संचालन का संचालन किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल हुए थे। वे शहर से बाहर होने के कारण देरी से इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने संगीतमय गाथा को सुना और आयोजकों को इसके लिए बधाई दी। इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके पहले कार्यक्रम के शुभारंभ मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भगवान राम के जीवन पर प्रकाश डाला। बाहर भी लगी रही कतारेंशाम से ही आयोजन स्थल खचाखच भर गया था। इसके बाद भी बाहर लोगों की आवाजाही जारी थी, कई लोग परिसर में लगी स्क्रीन पर इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देख रहे थे।