
'भारत जोड़ो यात्रा' की तरह कांग्रेस निकाल रही है 'जन आक्रोश यात्रा', ये है यात्रा का रोडमैप
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के दिन जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे वैसे मध्य प्रदेश का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। हालही में प्रदेश की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में पांच 'जन आशीर्वाद यात्रा' निकाल रही है तो वहीं, कांग्रेस द्वारा हालही में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब जन आक्रोश यात्रा निकालने की तैयारी कर ली है। इसके लिए मध्य प्रदेश के नेताओं को यात्रा का रोडमैप भी दे दिया गया है। बता दें कि, कांग्रेस के बैनर तले 16 से 20 सितंबर के बीच 7 अलग-अलग संभागों के जिलों से ये यात्रा निकाली जाएगी।
कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर जन आक्रोश यात्रा निकलेगी। यह यात्रा 16 सितंबर से 20 सितंबर के बीच 7 अलग-अलग संभागों से 7 नेता निकालेंगे। वहीं 2 अक्टूबर, गांधी जयंती पर यात्रा का भोपाल में समापन होगा। वहीं इस यात्रा का नेतृत्व करने वाले नेताओं को रोडमैप सौंपा गया है।
प्रियंका गांधी होंगी यात्रा के समापन में शामिल
आपको बता दें कि, जन आक्रोश यात्रा के दौरान हर समय प्रदेश स्तर के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। ये लोग रात होने पर संबंधित स्थान पर ही कैंप लगाकर रुकेंगे। इसके साथ ही नेताओं को यात्रा की प्लानिंग की जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि, यात्रा के समापन राजधानी भोपाल में होगा। इस दौरान भोपाल में मैगा शो आयोजित किया जाएगा। यात्रा के समापन के दिन प्रियंका गांधी भी भोपाल आएगी। बता दें कि, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, अजय सिंह, कमलेश्वर पटेल, जीतू पटवारी, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव को यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Published on:
11 Sept 2023 04:24 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
