सुरशंकरा ने दिया मंच
मंच उपलब्ध कराने के नाम जब एक पर एक संस्था ने राशि की मांग की तो गीतिका का दिल टूट गया। संगीत के व्यसायिकरण के इस दौर में उसकी मुलाकात हुई सुरशंकरा म्यूजिकल ग्रुप का संचालक सुरेश गर्ग से। गर्ग और उनकी टीम बिना व्यसायिक लाभ के नई प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध करा रहे हैं। 50 सदस्यों के इस गु्रप में गीतिका के अलावा दृष्टिबाधित बेबी सरगम कुशवाह और बेबी फाल्गुनी पुरोहित के अलावा निशा द्विवेदी, मीना श्रीवास्तव, श्रीजा उपाध्याय, अरविंददयाल शर्मा के साथ ही गु्रप के सदस्य सुरेश गर्ग, प्रमोद उपाध्याय, बीएल रायकवार, इरशाद खान, नेतराज सोलंकी, डॉ. संदीप अग्रवाल, उमेश गर्ग, सलील माथुर शौकिया गायन करते हैं।