10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के इन शहरों में पूर्ण शराबंदी, कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम मोहन, Video

mp news : सीएम ने फिर दोहराया- धार्मिक नगरों में होगी पूर्ण शराबंदी। सीएम बोले- शराब बीमारी फैलाती है, इसे दूर करना है।' कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। सीएम बोले- कांग्रेस ने अंबेडकर के साथ अन्याय किया। 'संविधान का सबसे ज्यादा मखौल कांग्रेस ने उड़ाया।'

2 min read
Google source verification
mp news

mp news : मध्य प्रदेश सरकार आज देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर मौजूदा खरगोन जिले में स्थित देवी अहिल्या की नगरी महेश्वर में कैबिनेट बैठक करने जा रही है। कैबिनेट बैठक के लिए मोहन सरकार का पूरा मंत्री मंडल महेश्वर पहुंच चुका है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शुक्रवार सुबह भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास से महेश्वर के लिए रवाना हुए। कैबिनेट बैठक के लिए रवाना होने से पहले सीएम ने एक बार फिर प्रदेश के 17 धार्मिक नगरों में पूर्ण शराबबंदी को लेकर बयान दिया। साथ ही, डॉ. भीमराव अम्बेडकर को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री निवास से रवाना होते समय न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि अहिल्या माता की 300वीं जयंती पर देवी अहिल्या की राजधानी महेश्वर में नर्मदा किनारे कैबिनेट बैठक आयोजित करने जा रहे हैं। यहां महिला सश​क्तिकरण की दिशा में मिशन का लोकार्पण भी करेंगे।

शराबबंदी पर बोले सीएम

इस दौरान सीएम मोहन ने एक बार फिर दोहराया कि, हम धार्मिक शहरों में पूर्ण शराबबंदी की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जिस तरह शराब के कारण कई घर बर्बाद होते हैं, घरों में अशंति बढ़ती है। शराब से बीमारियां फैल रही हैं। अब हमें इस बीमारी को दूर करना है। सुशासन की तरफ बढ़ना है। ऐसे कई निर्णय हैं, जो आगे और लिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर निशाना

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, 'कांग्रेस ने अंबेडकर के साथ अन्याय किया। संविधान का जितना मखौल कांग्रेस ने उड़ाया, उतना किसी ने भी नहीं उड़ाया।' मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि, 'मध्य प्रदेश बाबा साहब अंबेडकर के जन्म स्थान वाला प्रदेश है, इसलिए बाबा साहब अंबेडकर ने जो समानता और सह अस्तित्व की भावना के संदेश दिए, उस भावना के आधार पर मध्य प्रदेश बेहतर से बेहतर करने जा रहा है।'

यह भी पढ़ें- MP News Today Live : मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, यहां पढ़ें 24 जनवरी के सभी ताजा समाचार

'…माफी मांगकर आगे बढ़े कांग्रेस'- सीएम मोहन

सीएम ने ये भी कहा कि 'कांग्रेस कुछ भी नाटक करे। जनता सब अच्छे से जानने लगी है। कांग्रेस ने महात्मा गांधी के साथ क्या किया? अंबेडकर के साथ अन्याय किया ? संविधान का जितना मखौल कांग्रेस ने उड़ाया, उतना किसी और मे नहीं उड़ाया।' अब नकली घड़ियाली आसूं बहाकर कांग्रेस चाहेगी उसके पाप पर पर्दा पड़े, लेकिन ये संभव नहीं है। उम्मीद है, कांग्रेस इससे सबक लेगी और जनता का दिल जीतने के लिए सच्चे अर्थों में अपने पुराने पापों से माफी मांगकर आगे बढ़ेगी।'