9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mp Election 2023: भाजपा की पहली सूची जारी, 39 प्रत्याशियों के नाम घोषित, देखें लिस्ट

कांग्रेस से पहले भाजपा ने बाजी मार ली...। 39 प्रत्याशियों की सूची जारी...।

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Aug 17, 2023

bjp11.png

दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक के बाद भाजपा ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले चुनाव से पहले अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। यह पहली बार हुआ है कि चुनाव की तारीखों से पहले ही भाजपा की चुनाव समिति की अहम बैठक हुई, उसी में इन नामों को तय किया गया। इसकी सूची गुरुवार को दोपहर में जारी कर दी गई।

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपने 39 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। बुधवार को दिल्ली में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर मंथन हुआ और फैसला ले लिया गया। मुख्यालय प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिहं के हस्ताक्षर से जारी सूची में भोपाल की भी दो सीटों पर नाम घोषित कर दिए गए हैं। इससे पहले पिछले गुरुवार को बसपा ने भी अपने सात प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। कांग्रेस ने अब तक किसी नाम का खुलासा नहीं किया है।

यहां देखें सूची

मध्यप्रदेश की संबलगढ़ सीट से सरला विजेंद्र रावत, सुमावली से अदल सिंह कंसाना, गोहद (अजा) से लाल सिंह आर्य, पिछोर से प्रीतम लोधी, चाचौड़ा प्रियंका मीणा, चंदेरी जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, बंडा से वीरेंद्र सिंह लम्बरदार, महाराजपुर से कामाख्या प्रताप सिंह, छतरपुर से ललिता यादव, पथरिया से लखन पटेल, गुन्नौर (अजा) राजेश कुमार वर्मा, चित्रकूट सुरेंद्र सिंह गहरवार, पुष्पराजगढ़ (अजजा) हीरासिंह श्याम, बड़वारा (अजजा) से धीरेंद्र सिंह, बरगी से नीरज ठाकुर, जबलपुर पूर्व (अजा) अंचल सोनकर, शाहपुरा (अजजा) ओमप्रकाश धुर्वे, बिछिया (अजजा) डा. विजय आनंद मरावी, बैहर (अजजा) भगत सिंह नेताम, लांजी से राजकुमार कर्राये, बरघाट (अजजा) कमल मस्कोले, गोटेगांव (अजा) महेंद्र नागेश, सौसर नानाभाऊ मोहोड़, पांढुर्णा (अजजा प्रकाश उइके, मुलताई से चंद्रशेखर देशमुख, भैंसदेही (अजजा) से महेंद्र सिंह चौहान, भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा, भोपाल मध्य से धुर्व नारायण सिंह, सोनकच्छ (अजा) राजेश सोनकर, महेश्वर (अजा) से राजकुमार मेव, कसरावद से आत्माराम पटेल, अलीराजपुर (अजजा) से नागर सिंह चौहान और झाबुआ (अजजा) से भानू भूरिया को प्रत्याशी बनाया जा रहा है।

इनके अलावा पेटलावद (अजजा) से निर्मला भूरिया, कुक्षी (अजजा) जयदीप पटेल, धरमपुरी (अजजा) कालू सिंह ठाकुर, राऊ से मधु वर्मा, तराना (अजा) ताराचंद गोयल, घटिया (अजा) सतीश मालवीय का नाम भी सूची में शामिल है।


बसपा भी जारी कर चुकी है पहली लिस्ट

इससे पहले गुरुवार, 10 अगस्त को बहुजन समाजपार्टी भी पहनी पहली सूची जारी कर चुकी है। सभी पार्टियों में बसपा ने पहली लिस्ट जारी की थी। यह सूची बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के आदेश से जारी हुई थी।

यह देखें लिस्ट

- बलवीर सिंह दंडौतिया- दिमनी विधानसभा, जिला मुरैना
- अवधेश प्रताप सिंह राठौर - निवाड़ी विधानसभा, जिला निवाड़ी
- रामराजा पाठक - राजनगर विधानसभा, जिला छतरपुर
- देवराज अहिरवार - रैगांव विधानसभा, जिला सतना
- मणिराज सिंह पटेल - रामपुर बघेलान विधानसभा, जिला सतना
- विष्णु देव पांडे - सिरमौर विधानसभा, जिला रीवा
- पंकज सिंह - सैमरिया विधानसभा, जिला रीवा

BSP Candidate Announce MP Election : मप्र. विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान