
ज्योतिरादित्य और प्रियदर्शिनी राजे की लवस्टोरी
Lok Sabha Chunav 2024 : Jyotiraditya Scindia Priyadarshini Love Story - केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना शिवपुरी सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया भी पति के कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव प्रचार कर रहीं हैं। ज्योतिरादित्य कहते भी हैं कि वे मेरी जीवनसाथी हैं, इसलिए पूरे समय साथ देंगी। दोनों की कुछ ऐसी ही बांडिंग है। ज्योतिरादित्य और प्रियदर्शिनी राजे की लवस्टोरी और इसके बाद शादी की दास्तां भी बेहद रोचक है।
ग्वालियर के सिंधिया राजघराने के ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia) का जीवन शानोशौकत से भरा रहा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म 1 जनवरी 1971 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने 1993 में हावर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र की डिग्री ली। स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया।
ज्योतिरादित्य की शादी बड़ौदा के गायकवाड़ घराने की प्रियदर्शिनी राजे से हुई। उनके एक बेटा महा आर्यमान और एक बेटी अनन्याराजे हैं।
ज्योतिरादित्य की पत्नी प्रियदर्शिनी की सुंदरता के अनेक किस्से कहे—सुने जाते हैं। बताते हैं कि सन 1991 में जब ज्योतिरादित्य ने प्रियदर्शिनी को पहली बार देखा था तभी वे उनकी खूबसूरती पर फ़िदा हो गए थे। पहली नजर का यह प्यार जल्द ही वैवाहिक संबंध में भी बदल गया। 12 दिसंबर 1994 को प्रियदर्शिनी और ज्योतिरादित्य की शादी हो गई।
प्रियदर्शिनी की मां आशाराजे गायकवाड़ नेपाल की राजकुमारी थीं जबकि ज्योतिरादित्य की मां माधवीराजे का संबंध भी नेपाल के ही शाही खानदान से है। शादी से पहले प्रियदर्शिनी और ज्योतिरादित्य की कोई खास बातें—मुलाकातें नहीं हुई थीं। एक फैमिली फंक्शन में मिलीं प्रियदर्शिनी की सुंदरता सिंधिया को भा गई थी लेकिन इससे पहले उनकी मां माधवीराज की मुलाकात प्रियदर्शिनी से हो चुकी थी।
यह लड़की कितनी सुंदर है- उस समय महज 13 साल की प्रियदर्शिनी को देख माधवीराजे बोल पडीं— यह लड़की कितनी सुंदर है। उन्होंने तभी प्रियदर्शिनी को बहू बनाने का निर्णय ले लिया था। प्रियदर्शिनी ने मुंबई के फोर्ट कॉन्वेंट स्कूल और सोफिया कॉलेज से अपनी पढ़ाई की।
Published on:
03 Apr 2024 02:54 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
