28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok sabha election 2024 – भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने बदला अपना कैंडीडेट, अब पूर्व विधायक मीरा यादव मैदान में

Lok sabha election 2024 - Meera Yadav SP candidate from Khajuraho

2 min read
Google source verification
meeray.png

Lok sabha election 2024 - Meera Yadav SP candidate from Khajuraho- बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने खजुराहो से अपना कैंडीडेट बदल दिया है। यहां से अब पूर्व विधायक मीरा यादव को चुनाव मैदान में उतारा गया है। लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस ने खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी को दे दी है। यहां से समाजवादी पार्टी की ओर से पहले डॉ. मनोज यादव को टिकट दिया गया था लेकिन अब सपा ने उनका टिकट काटकर मीरा दीपक यादव को प्रत्याशी घोषित किया है।

यह भी पढ़ें—Breaking - पंडित प्रदीप मिश्रा को भक्त ने नारियल फेंककर मारा, सिर में लगी चोट से ब्रेन में आई दिक्कत

हालांकि मनोज यादव को सपा ने मध्यप्रदेश का अध्यक्ष बना दिया है। मजेदार बात यह है कि टिकट के मामले में मनोज यादव महिलाओं से लगातार मात खा रहे हैं। उनका टिकट महिलाएं छीन ले जाती हैं। दो बार ऐसा हो चुका है।

खजुराहो सीट पर समाजवादी पार्टी ने डॉ. मनोज यादव को टिकट दिया था। अब सपा ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है। डॉ. मनोज यादव का टिकट काटकर सपा ने पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। डॉ. मनोज यादव की टिकट भले ही कट गई लेकिन समाजवादी पार्टी ने उन्हें पूरी तरह निराश नहीं किया। डॉ. यादव को अब सपा ने एमपी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है।

यह भी पढ़ें—Breaking - पंडित प्रदीप मिश्रा की तबियत बिगड़ी, सभी कथाएं कर दीं निरस्त

सबसे खास बात यह है कि चुनावी मैदान में डॉ. यादव महिलाओं से लगातार मात खा रहे हैं। खजुराहो सीट से उनकी जगह सपा ने महिला मीरा यादव को टिकट दिया जबकि इससे पहले एक और महिला उनकी टिकट छीन चुकी हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें बिजावर से सपा उम्मीदवार बना दिया गया था लेकिन बाद में टिकट काट दी गई। बिजावर से सपा ने उनकी जगह रेखा यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया था।

यह भी पढ़ें—Lok Sabha Election 2024 : कमलनाथ भी फंसे! वीडी शर्मा का बड़ा बयान- ईडी को मिले उनके भ्रष्टाचार के सबूत

महिला नेता सुषमा स्वराज से भी हार चुके- मनोज यादव बीजेपी की महिला नेता सुषमा स्वराज से भी हार चुके हैं। सन 2014 में लोकसभा चुनाव में वे समाजवादी पार्टी की ओर से विदिशा सीट से खड़े हुए थे लेकिन हार गए। सुषमा स्वराज भारी मतों से जीतीं थीं।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा- खजुराहो सीट से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा चुनाव मैदान में हैं। अब सपा की ओर से मीरा दीपक यादव उन्हें चुनौती देंगी। खजुराहो में 2019 के लोकसभा चुनाव में भी वीडी शर्मा ही बीजेपी प्रत्याशी थे और समाजवादी पार्टी की ओर से वीर सिंह पटेल चुनावी मैदान में खड़े हुए थे। तब सपा प्रत्याशी बेहद बुरी हार हुई थी।

यह भी पढ़ें—एक दिन में दो-दो कथाएं कर रहे पंडित मिश्रा, जानिए अब किन शहरों में सुनाएंगे शिव महापुराण

गौरतलब है कि प्रदेश की 28 सीटों पर अभी बीजेपी का कब्जा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने केवल छिंदवाड़ा लोकसभा सीट ही गंवाई थी।