24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदलावः लोकेंद्र पाराशर बने भाजपा प्रदेश मंत्री, मीडिया सेल संभालेंगे आशीष अग्रवाल

चुनाव से पहले मध्यप्रदेश भाजपा में बदलाव...। संगठन को मजबूत करने की होगी कवायद...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Apr 29, 2023

bjp1.png

,,

मध्यप्रदेश में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पार्टी ने अभी से अपनी तैयारी तेज कर दी है। अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी पार्टी ने मीडिया टीम में बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया टीम की सर्जरी करते हुए लोकेंद्र पाराशर की जगह आशीष अग्रवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया है।

मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। इनके स्थान पर आशीष अग्रवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। यह दोनों ही ग्वालियर के हैं। वहीं छतरपुर की पूर्व विधायक ललिता यादव को भाजपा संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। अब तक प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे सतना के महापौर योगेश ताम्रकार को मुक्त कर दिया गया है। भगवानदास सबनानी के हस्ताक्षर से जारी पत्र में बताया गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

सीएम ने दी तीनों को शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) ने इस नियुक्ति पर तीनों नेताओं को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने तीनों के लिए अलग-अलग ट्वीट भी किए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा है कि मुझे विश्वास है कि संगठन को सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने के लिए आप पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

यह भी बदले जाएंगे

सूत्रों के मुताबिक भाजपा के मीडिया विभाग में फिलहाल और बदलाव हो सकते हैं। बीजेपी की मीडिया सेल में फिलहाल नरेंद्र शिवाजी पटेल, जवाहर प्रजापति, प्रशांत तिवारी, अनिल पटेल, विवेक तिवारी, सचिन सक्सेना, आशीष तिवारी दीपक जैन, जुगल किशोर शर्मा सह मीडिया प्रभारी भी हैं। इन्हें भी बदले जाने के संकेत मिल रहे हैं।

यह भी हैं प्रदेश प्रवक्ता

भाजपा के मीडिया विभाग में विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, राम डांगोरे, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, केपी यादव, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, डा. हितेष वाजपेयी, पंकज चतुर्वेदी, नरेंद्र सलूजा, दुर्गेश केसवानी, राजपाल सिंह सिसोदिया, शशिकांत शुक्ला, सनव्वर पटेल, दिव्या गुप्ता, प्रहलाद कुशवाहा और नेहा बग्गा बतौर प्रदेश प्रवक्ता काम कर रहे हैं।