
Lokrang 2025
Lokrang 2025 today events: देश-दुनिया में मशहूर राजधानी भोपाल का लोकरंग 2025 कल 26 जनवरी से शुरू हो गया। इस बार 300 परम्परागत भारतीय वाद्य यंत्रों से सजा ये लोकरंग लोक-संस्कृति की शानदार झलक दिखा रहा है, जिसमें 17 राज्यों के जनजातीय कलाकार पहुंचे हैं। गणतंत्र दिवस पर शुरु हुआ लोकरंग 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर संपन्न हो जाएगा। यहां जानें आज 27 जनवरी से 30 जनवरी तक लोकरंग में आपके लिए क्या है खास
लोकरंग 2025 में 27 जनवरी से 29 जनवरी तक देशराग कार्यक्रम के तहत देश भर से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। यहां जानें कब कौन सा कार्यक्रम…
रविंद्र भवन के मुक्ताकाश में सोमवार 27 जनवरी को बघेली लोक गायन की प्रस्तुति खास होगी। खास मेहमान जितेंद्र चौरसिया अपने साथियों के साथ ये प्रस्तुति देंगे। वहीं महोबा द्वारा आल्हा गायन भी आज का खास आयोजन है।
इसके साथ ही लोकरंग के चालीस वर्षों की यात्रा को चालीस वाद्यों की संगति में नाद समन्वित प्रस्तुति के रूप में दर्शाया जाएगा, इसका निर्देशन प्रसिद्ध सितार वादिका स्मिता नागदेव करेंगी।
28 जनवरी मंगलवार को आयोजित लोकरंग में बुंदेली गायन खास होगा। जस्सु मांगणियार और उनके साथी इसकी मोहक प्रस्तुति देंगे। जयपुर की ओर से आयोजित ये गायन लोकरंग में खूबसूरत छठा बिखेरेगा।
वहीं 29 जनवरी बुधवार को देशराग कार्यक्रम के अंतिम दिन मालवी एवं निमाड़ी लोक गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। मुंबई से आए कलाकार मैथिली लोक गायन की प्रस्तुति देंगे।
लोकरंग 2025 समारोह के अंतिम दिन 30 जनवरी की शाम महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर भक्ति संगीत के रंग में रंगेगी। इस दिन वृंदावन से आया माधवास रॉक बैंड भक्ति संगीत की प्रस्तुति देगा।
Published on:
27 Jan 2025 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
