7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुदनी के जंगलों में मिला भोपाल से गुमशुदा युवती का शव, करोंद में जली मिली मोपेड

  - कोलार थाने में दर्ज है युवती की गुमशुदगी, - बुदनी के जंगलों में शव मिलने के दो दिन बाद हुई शिनाख्त
less than 1 minute read
Google source verification
Police arrested five accused of attack on IPS

Police arrested five accused of attack on IPS

भोपाल. राष्ट्रीय राजमार्ग-69 पर मिडघाट सेक्शन के पास मिली अज्ञात युवती के क्षत-विक्षत शव की शिनाख्त हो गई। युवती के शव की शिनाख्त फॉरेंसिक जांच के बाद हुई। बताया जा रहा है कि युवती कोलार रोड भोपाल निवासी सीना उर्फ सिखा (24) पुत्री शारदा पासवान है। युवती 16 अक्टूबर को गायब हुई थी, जिसकी गुमशुदगी कोलार थाने में दर्ज है।

हरदा जिले के फॉरेंसिक अधिकारी ऋषिकेश यादव ने मामले की जांच की, जिसमें पता चला कि युवती का विवाह भोपाल के नारियल खेड़ा निवासी रजत कैथवास पिता रविशंकर कैथवास के साथ हुआ था। दोनों में विवाद चल रहा था, जो पहले भी सामने आ चुका था। युवती के परिजनों का कहना है कि, रजत सीना को दहेज के लिए प्रताडि़त करता था। परिजनों का आरोप है पति रजत ने ही उसकी हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंका है। पुलिस ने मृतका के पति रजत कैथवास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, लेकिन अभी मामले में खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या की आशंका है। पुलिस पूछताछ कर मामले का जल्द खुलासा करेगी।

दूसरी ओर इस मामले में भोपाल पुलिस अभी बुदनी से केस डायरी मिलने का इंतजार कर रही है। कोलार थाना प्रभारी चन्द्रकांत पटेल का कहना है कि, युवती के पिता राजहर्ष कॉलोनी निवासी शारदा प्रसाद पासवान ने १६ अक्टूबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। इस मामले में बुदनी पुलिस ने जानकारी मिलने पर जांच आगे बढ़ेगी।