2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लव जेहाद की 15 ऐसी सच्ची घटनाएं जिन्हें सुनकर कांप जाएगी आपकी भी रुह!

घटनाओं पर संघ से जुड़ी संस्था ने छापी किताब , भोपाल की वंदना गांधी ने लिखी है किताब,दिल्ली में १० जनवरी को राष्ट्रीय पुस्तक मेले में होगी विमोचित...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 9 Jan 2018, 9:39 AM IST

book on Love jehad

भोपाल। लव जेहाद की आड़ में बर्बाद होती हिन्दू लड़कियों की जिंदगी पर भोपाल की समाजशास्त्री वंदना गांधी ने एक किताब लिखी है। 'एक मुखौटा एेसा भी' नाम की इस किताब में लव जेहाद से जुड़ी 15 सच्ची घटनाओं को कहानियों की शक्ल में पिरोया गया है। किताब को राष्ट्रीय स्वयं सवेक संघ के जुड़ी संस्था अर्चना प्रकाशन ने प्र्रकाशित किया गया है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और उसकी अनुषांगिक संस्था विश्व ङ्क्षहदू परिषद लव जेहाद के मुद्दे को उठाते रहे हैं। रायसेन के शासकीय महाविद्यालय में प्राध्यापक के पद पर पदस्थ वंदना गांधी की किताब लव जेहाद की हकीकत तो उजागर करती है।

85 पृष्ठों की इस किताब में डेढ़ दर्जन सच्ची कहानियां है। इनमें से 6 कहानियां मध्यप्रदेश की ही सच्ची घटना पर केंद्रित है तो वहीं बाकी देश के दूसरे हिस्सों से ली गई है। घटनाएं सच्ची है लेकिन कहानी की शक्ल में ढालते समय पात्रों के नाम और स्थान बदल दिए गए हैं। एक मुखौटा एेसा भी नाम की इस पुस्तक का विमोचन १० जनवरी को दिल्ली के प्रगति मैदान मंे चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले में किया जा रहा है।

सच की पड़ताल में कई संकट आए सामने : वंदना

पुस्तक की लेखिका वंदना गांधी कहती है कि उन्हे लव जेहाद की सच्ची घटनाओं का पता करना था। एेसे में संघ से जुड़े लोगों ने उन्हे कई बार सहयोग दिया। वे न केवल पीडि़त लड़कियों के परिवारवालों से मिली, बल्कि पीडि़ताओं से मिलने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। कुछ जगह तो मुश्किल हालत बन गए । वंदना कहती है कि लव जेहाद की खौफनाक हकीकत सामने लाकर उन्हे बहुत संतोष है। यह किताब कालेज छात्राओं के लिए गीता है। हर युवती को इस किताब को जरूर पढऩा चाहिए।

क्या है अर्चना प्रकाशन -
अर्चना प्रकाशन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ी एक संस्था है। इसके ट्रस्ट में कई स्वयं सेवक और संघ के पदाधिकारी शामिल है। अर्चना प्रकाशन का मुख्यालय भोपाल में है। यह प्रकाशन संघ के साहित्य का प्रकाशन करने के साथ ही सामाजिक मुद्दों पर भी किताबें छापता है।

अर्चना प्रकाशन के ट्रस्टी ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि लव जेहाद की सच्ची घटनाओं पर देश में यह पहली किताब छपी है। इस किताब में उन युवतियों की पीड़ा को उजागर किया गया है जो गलत कदम उठाने के बाद अब पछता रही है।