
Love marriage moles : अकसर हम अपने शरीर के अलग-अलग अंगों में काले बिंदू या कहें कि तिल का निशान देखते हैं। कुछ लोग इन तिल को अपना भाग्य समझते हैं, तो कुछ लोगों को इन तिलों (Love Marriage Moles) के बारे में कुछ पता ही नहीं होता। लेकिन समुद्र शास्त्र में माना गया है कि आपके शरीर पर नजर आने वाला हर तिल आपके बारे में कुछ न कुछ कहता है। वहीं यदि यह किसी विशेष अंग पर हों, तो यह दर्शाता है कि जल्द ही आपका भाग्योदय होने वाला आपकी किस्मत में लव मैरिज लिखी है। patrika.com इस लेख में ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं समुद्रशास्त्र के मुताबिक किस अंग पर तिल होना बताता है आपकी लव मैरिज (Love Marriage Moles) होगी या अरेंज मैरिज... तो तिल चेक करें और इस वेलेंटाइन डे पर जरूर करें प्यार का इजहार...
आंखों पर तिल love marriage moles
जिस महिला की दाईं आंखों के कॉर्नर पर तिल (Love marriage moles) है, तो ऐसी महिला पुरुषों को आकर्षित करने में हमेशा सफल रहती है। ऐसी महिलाओं का लव लक काफी स्ट्रॉन्ग होता है, उन्हें जीवन में मनचाहा साथी मिलता है। ऐसी महिलाएं इस बात का ध्यान रखें कि अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए उन्हें इस पर पूरा फोकस करना चाहिए, नहीं तो उनके साथी का ध्यान भटक भी सकता है।
कान पर तिल love marriage moles
यदि किसी महिला के कान के अंदर तिल (Love marriage moles) है, तो यह तिल दर्शाता है कि उनकी शादी जिस पुरुष से होगी उससे पहले से ही उनकी अच्छी दोस्ती रहेगी या फिर लंबे प्रेम-प्रसंग के बाद उनके विवाह के योग बनेंगे। ऐसी महिलाएं ट्रेडिशनल अंदाज में शादी करना पसंद करती हैं। इसलिए लव मैरिज को भी अरेंज मैरिज की तरह करती हैं। वहीं ये महिलाएं अच्छी होम मेकर भी साबित होती हैं।
गालों पर तिल love marriage moles
- यदि किसी महिला के चीक बोन पर तिल (Love marriage moles) है, तो ऐसी महिलाओं को किसी से प्यार हो जाए, तो शादी भी वह उसी व्यक्ति से करती हैं।
- वहीं चीक बोन पर तिल (Love marriage moles) इस बात को भी दर्शाता है कि ऐसी महिलाओं को जल्दी किसी पुरुष से मोहब्बत नहीं होती। वह अरेंज मैरिज करना ही पसंद करती हैं।
होंठों पर तिल love marriage moles
अपर लिप पर तिल (Love marriage moles) होने का संकेत है कि महिला खुले विचार की है और किसी पुरुष से प्रेम होने पर वह खुद ही उसे प्रपोज भी कर सकती है। ऐसी महिलाएं किसी के प्यार कुछ भी कर सकती हैं। इन महिलाएं अरेंज मैरिज से ज्यादा लव मैरिज करना पसंद करती हैं।
हाथ पर तिल love marriage moles
अपर आर्म पर अंदर की ओर यदि किसी महिला के तिल (Love marriage moles) होता है, तो वह जल्दी शादी करना पसंद नहीं करती है। ऐसी महिलाओं को या तो अपनी उम्र से कम उम्र के लड़के पसंद आते हैं या फिर अपनी उम्र से बहुत अधिक ज्यादा उम्र के पुरुषों से उन्हें मोहब्बत हो जाती है। ऐसी महिलाओं की शादी देर से होती है।
ये तिल भी हैं शुभ, बनाते हैं भाग्यशाली Lucky Moles
- अगर आपके सिर के मध्य भाग में तिल (Moles on forehead) है, तो ये प्रेम की निशानी माना जाता है।
- माथे के दाहिने तरफ तिल (Moles on forehead) किसी विशेष विषय में संपन्नता का प्रतीक माना जाता है।
- माथे के बायीं ओर तिल (Moles on forehead) होना फिजूलखर्ची के योग बनाता है।
- अगर भौहों पर तिल (Moles on eyebrow) हो, तो आप अक्सर यात्रा करनी पड़ती है।
- कान पर तिल (Moles on ear) व्यक्ति के अल्पायु होने की निशानी माना गया है।
- नाक पर तिल (Moles on nose) का अर्थ है कि व्यक्ति बहुत प्रतिभाशाली और सुखी जीवन जीने वाला है।
- जिसकी तर्जनी उंगली में तिल (Moles on fingers) होता है, वह बेहद गुणवान माना जाता है।
- मध्यमा अंगुली पर तिल (Moles on fingers) को विशेष शुभ फलदायी माना गया है।
- जिस व्यक्ति की अनामिका उंगली पर तिल (Moles on fingers) होता है, उस व्यक्ति की किस्मत में बहुत पैसा रहता है। यानी वह धनवान बनाता है।
- जिस व्यक्ति की कनिष्ठा उंगली में तिल (Moles on fingers) होता है, उसका जीवन सुख समृद्धि से भरा होता है।
- दाहिने गाल पर तिल (Moles on cheeks) वाली महिलाएं काफी अनुशासित होती हैं। अपने जीवनसाथी के प्रति काफी वफादार होती हैं। हर मुश्किल समय में उनका साथ निभाती हैं।
- यदि किसी महिला के बाएं गाल (Moles on cheeks) पर तिल है, तो वह महिला आराम की जिंदगी और सुखी जीवन जीती है। लेकिन वह बहुत खर्चीली होती है।
- यदि किसी महिला के सीने (Moles on chest) पर तिल हो, तो ऐसी महिलाएं काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। इन महिलाओं का जीवन इच्छाओं से भरपूर होता है और वे पूरी भी होती हैं।
Updated on:
14 Feb 2024 09:31 am
Published on:
13 Feb 2024 09:59 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
