बुजुर्ग की मौत
गौतम नगर क्षेत्र में बुजुर्ग की ठंड से मौत का मामला सामने आया है। गौतम नगर थाना पुलिस का कहना कि पीएम रिपोर्ट से वजह का खुलासा होगा। प्रकाश नारायण (65) बिसारिया जेपी नगर में रहते थे। वे तीन साल से मानसिक रोग से ग्रसित थे। सोमवार सुबह पौने दस बजे सूचना मिली कि एक बुजुर्ग अचेत पड़े हैं। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की जेब में जवाहर अस्पताल का चार दिन पुराना पर्चा मिला है।