23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सितंबर महीने से नहीं मिलेगा LPG गैस सिलेंडर ! भोपाल की 8 कॉलोनियां एलपीजी फ्री घोषित

LPG-free colonies: एलपीजी (गैस सिलेंडर) की सप्लाई बंद हो जाएगी। अमरीका-ईरान जंग के बीच लगभग चार माह से एलपीजी सहित अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

2 min read
Google source verification
LPG-free colonies:पीएनजी का नेटवर्क बढ़ाने पर जोर (Photo Source - Patrika)

LPG-free colonies:पीएनजी का नेटवर्क बढ़ाने पर जोर (Photo Source - Patrika)

LPG supply:मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में पीएनजी उपलब्ध कराने वाली कंपनी थिंक गैस ने शहर की 8 सोसायटियों को एलपीजी फ्री घोषित कर दिया है। अगले दो-तीन माह में इन कॉलोनियों में एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी। यानि अब यहां घरेलू गैस पाइप्ड ही रहेगी। एलपीजी के बढ़ते संकट को देखते हुए सरकार पाइप्ड नेचुरल गैस यानी पीएनजी का नेटवर्क बढ़ाने पर जोर दे रही है।

अब अधिसूचना जारी कर स्पष्ट किया गया है कि जिन कॉलोनियों में पीएनजी पाइपलाइन पहुंच चुकी है, उनके निवासियों को अब पीएनजी कनेक्शन लेना अनिवार्य किया जा रहा है। इसके लिए सितंबर तक का समय दिया गया है। इसके बाद एलपीजी (गैस सिलेंडर) की सप्लाई बंद हो जाएगी। अमरीका-ईरान जंग के बीच लगभग चार माह से एलपीजी सहित अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

शहर की कॉलोनी और सोसायटी के लोगों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। अब तक 200 कॉलोनियों में पहुंच हो गई है। शहर की 8 सोसायटियों को एलपीजी फ्री डिक्लीयर कर दिया है। सितंबर तक इन कॉलोनियों की एलपीजी बंद हो जाएगी। - डीएस दुर्गेश, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट, रीजनल हैड, थिंक गैस कंपनी

एलपीजी की बुकिंग से लेकर सिलेंडर की सप्लाई में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए हुए सरकार भी ग्राहकों को पीएनजी की तरफ डायवर्ट करना चाह रही है।

एलपीजी फ्री डिक्लीयर घोषित सोसायटियां

केनाल किनशिप, सलैया, सौम्या पार्कलैंड, अवधपुरी, सागर लैकव्यू होम्स, अयोध्या बायपास, आकृति ग्रीन्स, सलैया, अमृत इन्क्लेव, अयोध्या बायपास, कंफर्ट हैरीटेज, अयोध्या बायपास, रीगल ट्रैजर अयोध्या बायपास एवं ऑशिमा रायल सिटी शामिल है।

ये हैं प्रमुख बिंदु

-भोपाल की आठ कॉलोनियां एलपीजी फ्री घोषित
-200 से ज्यादा कॉलोनियों में पीएनजी की सप्लाई
-10 सोसायटियां अगले एक सप्ताह में एलपीजी फ्री
-30,000 घरों में पीएनजी की सप्लाई चालू
-43,000 कनेक्शन हो चुके हैं शहर में

कैंप लगाकर दिए जाएंगे PNG कनेक्शन

जानकारी के लिए बता दें कि शहर में एलपीजी की नियमित सप्लाई प्रभावित होने के बीच सरकार ने पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) पर फोकस बढ़ा दिया है। नगर निगम के 15 वार्डों की 170 कॉलोनियों में पाइपलाइन बिछ चुकी है, लेकिन कई घरों में अब तक कनेक्शन नहीं हैं। इन कॉलोनियों में अगले तीन महीने के भीतर कैंप लगाकर पीएनजी कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके लिए 15 वार्ड अधिकारियों और 4 जोनल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निगरानी जिला प्रशासन करेगा। पीएनजी सप्लाई कंपनी के कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी देंगे। जरूरी दस्तावेज भरवाएंगे।