scriptCorona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 2625, अब तक 137 ने गवाई जान | madhya pradesh corona positive update is 2625 and 137 death | Patrika News
भोपाल

Corona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 2625, अब तक 137 ने गवाई जान

24 घंटों के भीतर गुरुवार रात तक कोरोना के रिकॉर्ड 65 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 2625 हो गई है। वहीं, मरने वालों की संख्या 137 हो गई है।

भोपालMay 01, 2020 / 12:46 am

Faiz

Corona Breaking

Corona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 2625, अब तक 137 ने गवाई जान

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान गुरुवार रात तक प्रदेश में कोरोना के रिकार्ड 65 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2625 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गुरुवार रात तक 10 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में 68 हो चुकी है। इसके अलावा, राजधानी भोपाल में भी गुरुवार रात तक 25 नए मामले सामने आए। शहर में भी अब तक 15 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, अब तक प्रदेशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 130 हो चुकी है।
पढ़ें ये खास खबर- लॉकडाउन 2 : अब आपके घर के बाहर घूमता रहेगा ATM, जरूरत पर आप निकाल सकेंगे अपनी रकम


इंदौर के हालात बेहद खराब, संक्रमण की रफ्तार में आई कमी
प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। गुरुवार को शहर में 10 नए मामले सामने आए हैं। फिलहाल, इंदौर में अब तक कोरोना के 1486 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि संक्रमण का शिकार होकर शहर में अब तक 68 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। कोरोना बुलेटिन रिपोर्ट के अनुसार, 45 लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। राहत की बात ये है कि, इनमें से 1196 मरीजों का हालत स्थिर है, तो वहीं 177 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
पढ़ें ये खास खबर- CoronaWarrior : 8 साल की उम्र में बड़ा हौसला, कोरोना संकट में लोगों की मदद के लिए SDM को सौंपी गुल्लक



भोपाल प्रदेश का बड़ा हॉटस्पॉट

गुरुवार को राजधानी भोपाल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में फिर बढ़ोतरी हुई है। आज रात तक शहर में कोरोना के 25 नए पॉजिटिव सामने आए। इसके बाद शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 508 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना संक्रमण का शिकार होकर मरने वालों की संख्या 15 हो चुकी है। शहर को पहले ही प्रदेश का हॉटस्प़ॉट भी घोषित किया जा चुका है। कलेक्टर द्वारा जिले को टोटल लॉकडाउन भी किया जा चुका है। फिलहाल, राहत की बात ये है कि, अब तक शहर में कोरोना संक्रमितों में से 327 मरीजों की हालत स्थिर है। वहीं, 162 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। तो 4 लोगों की हालत गंभीर भी बनी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर शहर के 258 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है।
पढ़ें ये खास खबर- Fact Check : लॉकडाउन में भूख के कारण हुई थी 70 साल के बुजुर्ग की मौत? सड़क पर पड़ा था शव


प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या
1-उज्जैन में आज कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या 138 हो गई है। जबकि, इनमें 24 मरीज अपनी जान भी गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, कुल संक्रमितों में से 104 की हालत स्थिर है। साथ ही, 5 लोग स्वस्थ होकर अपने घर भी लौट चुके हैं। शहर के अब तक 21 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है।
2-जबलपुर में आज कोरोना के 7 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिले में अब तक कोरोना के 85 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें से 77 की हालत स्थिर है। तो वहीं, 1 मरीज की अब तक मौत हो चुकी है। 7 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। शहर के अब तक 7 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है।
3-ग्वालियर में अब तक कोरोना के 4 पॉजिटिव केसों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 2 की हालत स्थिर है, जबकि 2 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, सुरक्षा के मद्देनजर शहर के 7 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है।
4-शिवपुरी में अब तक कोरोना के 2 मामले सामने आए हैं। खुशी की बात ये हैं कि, अब तक दोनो ही मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, अब शहर का कोई भी इलाका कंटेनमेंट जोन में नहीं रखा गया है।
5-खरगौन में अब तक कोरोना के कोरोना के 70 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 41 की हालत स्थिर है, वहीं, 7 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 22 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। शहर के अब तक 14 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है।
6-मुरैना में अब तक कोरोना के 13 मामले सामने आ चुके हैं। खुशी की बात ये है, ये सभी लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहास अहतियाद के तौर पर शहर के सिर्फ 1 इलाके को कंटेनमेंट एरिया में रखा गया है।
7-छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के 5 मरीज सामने आए हैं। इनमें से 1 की मौत हो चुकी है। वहीं, अन्य 4 की हालत स्थिर है। शहर के अब तक 6 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है।
8-बड़वानी में आज कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं। इसके बादजिले में अब संक्रमितों की कुल संख्या 26 हो गई है।इनमें से 12 की हालत स्थिर है, तो वहीं 14 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर के अब तक 8 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है।
9-बैतूल में अब तक कोरोना का 1 पॉजिटिव मरीज मिला है, जिसकी हालत स्थिर है। हालांकि, शहर के 1 इलाके को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया था, जिसे अब हटा लिया गया है।

10-विदिशा में अब तक कोरोना के 13 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, ये सभी मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। अहतियाद के तौर पर शहर के 11 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया में रखा घोषित किया गया है।
11-श्योपुर में अब तक कोरोना के 4 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। खुशी की बात ये है कि, सभी मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर के 1 इलाके को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया था, जिसे अब हटा दिया गया है।
12-होशंगाबाद में अब तक कोरोना के 35 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 18 की हालत स्थिर है, जबकि 14 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके है। तो वहीं, 3 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। शहर के अब तक 7 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है।
13-खंडवा में अब तक कोरोना के 46 मरीज सामने आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से 11 की हालत स्थिर है। वही, 31 लोग पूरी तरह ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। तो वहीं, 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 1 की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। शहर के अब तक 16 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया में रखा गया है।
14-रायसेन में आज कोरोना के 8 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद शहर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 55 हो गई है। इनमें से 52 की हालत स्थिर है। वहीं, 1 व्यक्ति स्वस्थ हो चुका है। जबकि, 2 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। शहर के अब तक 4 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है।
15-देवास में अब तक कोरोना के 24 मामले सामने आ चुके है। इनमें से 7 की मौत हो चुकी है। जबकि 10 की हालत स्थिर है। तो वहीं, 7 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। शहर के अब तक 18 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है।
16-धार में अब तक कोरोना के 48 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 46 की हालत स्थिर है, तो वहीं 1 व्यक्ति को मौत हो चुकी है। जबकि, 1 व्यक्ति स्वस्थ हो चुका है। शहर के अब तक 14 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है।
17-सागर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5 हो गई है। अब तक इनमें से 4 की हालत स्थिर है, तो वहीं 1 व्यक्ति पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर के अब तक 1 इलाके को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है।
18-शाजापुर में अब तक कोरोना के 6 मरीज मिल चुके हैं। हालांकि, इनमें से 2 की हालत स्थिर है, वहीं 4 पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। शहर में अब तक 5 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है।
19-मंदसौर में अब तक कोरोना के 9 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 7 की हालत स्थिर है। जबकि, 2 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर के अब तक 8 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है।
20-रतलाम में आज कोरोना का 1 और पॉजिटिव केस सामने आया है। इसके बाद जिले में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 14 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से सभी मरीजों की हालत स्थिर है। शहर के 5 इलाकों को अब तक कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा चुका है।
21-टीकमगढ़ में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 हो गई है। हालांकि, दोनो मरीजों की हालत स्थिर है। अहतियाद के तौर पर प्रशासन ने शहर के 1 इलाके को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया है।
22-आगर मालवा में आज कोरोना का 1 मामला सामने आया है। इसके बाद अब तक कोरोना के 12 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 11 लोगों की हालत स्थिर है, जबकि, 1 की जान जा चुकी है। शहर में अब 3 इलाकों को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया है।
23-अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 3 मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल, सभी की हालत स्थिर है। शहर में अब तक 2 इलाकों को कंटेंनमेंट एरिया घोषित किया गया है।

24-डिंडोरी में अब तक कोरोना का 1 मामला सामने आया है। फिलहाल, मरीज की हालत स्थिर है। शहर में अब किसी भी इलाके को कंटेंटमेंट एरिया में नहीं रखा है।
25-हरदा में अब तक कोरोना का 1 मामला सामने आया है। फिलहाल, मरीज की हालत स्थिर है। शहर में अब तक किसी भी इलाके को कंटेंनमेंट एरिया घोषित नहीं किया गया है।

26-बुरहानपुर में आज कोरोना का 1 मामला सामने आया है। फिलहाल, मरीज की हालत स्थिर है। शहर में अब तक किसी भी इलाके को कंटेंनमेंट एरिया घोषित नहीं किया गया है।
27-अशोकनगर में आज कोरोना का 1 मामला सामने आया है। फिलहाल, मरीज की हालत स्थिर है। शहर में अब तक किसी भी इलाके को कंटेंनमेंट एरिया घोषित नहीं किया गया है।

28-शहडोल में आज कोरोना का 1 नया मामला सामने आया है, इसके बाद शहर में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। हालांकि, सभी की हालत स्थिर है। शहर में अब तक किसी भी इलाके को कंटेंनमेंट एरिया में नहीं रखा गया है।
29-रीवा में अब तक कोरोना के 2 मामले सामने आ चुके हैं। फिलहाल, मरीजों की हालत स्थिर है। शहर में अब तक किसी भी इलाके को कंटेंनमेंट एरिया में नहीं रखा गया है।

30-प्रदेश में अब तक कोरोना के 2 मामले सामने आ चुके हैं। जिसके चलते प्रदेश में अन्य राज्यों के कुल 2 संक्रमित भर्ती हैं। हालांकि, दोनो की हालत स्थिर है।

Home / Bhopal / Corona Breaking : मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 2625, अब तक 137 ने गवाई जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो