
भोपाल. मध्य प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस ने बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 883 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 179951 हो गई है।
इंदौर में अब भी कोरोना बेकाबू
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 128 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34970 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 703 लोग जान गवा चुके हैं। इंदौर में 32545 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 1722 एसेटिव केस हैं।
प्रदेश में दूसरे पायदान पर भोपाल
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 176 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26765 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 494 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 24507 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1764 एक्टिव केसेज हैं।
प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या
1- जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 13143 हो चुकी है। जबकि, 212 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 12408 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 523 केसेज एक्टिव हैं।
2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12999 हो गई है। शहर में अब तक 169 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 12231 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 599 केसेज अब भी एक्टिव हैं।
3- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4007 हो गई है। इनमें से 68 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 3837 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 102 केस अब भी एक्टिव हैं।
4- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 3740 हो गई है। इनमें से 126 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 3412 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 202 केस अब भी एक्टिव हैं।
5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3649 हो गई है। जिले में अब तक 98 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 3447 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 104 एक्टिव केस हैं।
6- नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3086 हो चुकी है। इनमें से 27 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 3016 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 43 केस अब भी एक्टिव हैं।
7- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3012 हो गई है। इनमें 51 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 2914 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 47 केस एक्टिव हैं।
8- मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2907 हो चुकी है। यहां 24 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 2812 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 71 केस अब भी एक्टिव हैं।
9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2894 हो गई है। इनमें से 51 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 2751 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 92 केस एक्टिव हैं।
10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2887 हो गई है। इनमें से 24 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 2777 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 86 केस अब भी एक्टिव हैं।
Published on:
12 Nov 2020 07:17 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
