4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश/ गरीबों के हक पर डाका, विधायकों को दे दिए गरीबों के आवास

बड़ा सवालः एक लाख से अधिक वेतन-भत्ते वाले विधायक कैसे ले सकते हैं गरीबों के आवास...।

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Aug 12, 2020

housing.png

rachna nagar housing project


भोपाल। राजधानी में विधायकों के लिए रचना नगर आवास योजना में बने गरीबों के मकान भी विधायकों को आवंटित करने का मामला सामने आया है। इस प्रावधान के कारण यहां न तो गरीब आवास बुक कर पा रहे और न ही विधायकों ने बुकिंग की है। सवाल यह भी उठ रहा है कि एक लाख रुपए से अधिक वेतन -भत्ते पाने वाले विधायक गरीब कैसे हो सकते हैं।

प्रदेश के वर्तमान और पूर्व विधायकों व सांसदों के लिए 6.16 एकड़ में आवास बन रहे हैं। प्रथम चरण की लॉटरी 21 अगस्त को निकलेगी। यहां एचआइजी, सीनियर एमआइजी, जूनियर एमआइजी समेत विभिन्न श्रेणी के मकान हैं। विधायक और सांसदों ने बुकिंग तो कर दी, लेकिन एलआईजी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवासों की बुकिंग नहीं की। इसका प्रमुख कारण यह है कि ये आवास विधायकों की हैसियत से छोटे हैं और विधायक गरीबों की श्रेणी में नहीं आते हैं।

1995 में बना था रचना नगर प्रोजेक्ट :-:

रचना नगर प्रोजेक्ट वर्ष 1995 में शुरू हुआ था। 2018 तक आवास विधायकों, सांसदों को मिल जाना चाहिए था। अब प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने इसमें रुचि दिखाई और आवास संघ को निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में अगस्त में विधायकों को उनके आवास दिए जाएं। वरना पेनल्टी लगाई जाएगी। इसी के तहत अब लॉटरी खुलेगी।

विधायकों को ही मिलेंगे मकान :-:

इस बारे में आवास संघ के एमडी अरविंद सिंह तोमर का कहना है कि चूंकि योजना वर्तमान, पूर्व विधायकों और सांसदों के लिए है, इसलिए सभी आवास इन्हीं को आरक्षित किए जाने का प्रावधान है। सभी श्रेणी के मकान इन्हें ही मिलेंगे।

यह है मकानों की श्रेणी :-:

120 एचआइजी
120 सीनियर एमआइजी
40 जूनियर एमआइजी
16 एमआइजी
24 एलआइजी
24 ईडब्ल्यूएस