14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक बार फिर से भगवामय होगा मध्यप्रदेश, पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार !

एक बार फिर से भगवामय होगा मध्यप्रदेश, पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार !

3 min read
Google source verification
mp election

एक बार फिर से भगवामय होगा मध्यप्रदेश, पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार

भोपाल. मध्यप्रदेश में किसकी सरकार बनेगी इसको लेकर जो एग्जिट पोल आए हैं उससे स्तिथि साफ होती नहीं दिख रही है। सभी सर्वे मध्यप्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखा रहे हैं। विभिन्न सर्वे एजेंसियों द्वारा पेश किए गए एग्जिट पोल के आंकड़ों में किसी को स्पष्ट पूर्ण बहुमत नहीं मिलता दिखाई दे रहा है। टाइम्‍स नाउ-सीएनएक्‍स के मुताबिक बीजेपी को 126, कांग्रेस को 89 व अन्य को 15 सीटें मिल रही हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस के अनुसार बीजेपी को 102-120, कांग्रेस को 104-122। न्‍यूजएक्‍स-नेता के मुताबिक बीजेपी को 106, कांग्रेस को 112 व अन्य को 12 सीटें मिलने का अनुमान है। लेकिन इन बसके बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि वो खुद सबसे बड़े सर्वेयर हैं और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

भाजपा का 200 पार की उम्मीद टूटी
अगर एग्जिट पोल्स की बात करें तो यह साफ दिख रहा है कि इस विधानसभा चुनावों में भाजपा के 200 पार की उम्मीद टूटी टुकी है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने नारा दिया था कि इस बार 200 पार। किसी भी एग्जिट पोल्स ने इस बार भाजपा को 200 सीटों तक तो दूर 150 का भी आंकड़ा नहीं दिया है। इस चुनाव को आम चुनाव 2019 से पहले सेमीफाइनल की तरफ देखा जा रहा है।


नहीं थी सत्ता विरोधी लहर: मध्यप्रदेश में भाजपा 15 सालों से सत्ता पर काबिज है। एग्जिट पोल्स के अनुसार भाजपा को किसी सर्वे में बढ़त मिल रही है तो किसी सर्वे में वो सत्ता से बाहर हो रही है। लेकिन इसके बाद भी पर्देश में कांटे की टक्कर देखने को मिल लरही है। ऐसे में यह कहा जा सकता है भाजपा जिस तरह स लड़ाई में बनी हुई है तो प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर नहीं थी। अगर सत्ता विरोधी लहर होती तो प्रदेश में सारे एग्जिट पोल्स कांग्रेस को पूर्ण बहुमत देते। वहीं, कई एग्जिट पोल्स पर नजर डाले तो प्रदेश में एक बार फिर से भगवा रंग का बोलबाल दिख रहा है।

क्या कहते हैं एग्जिट पोल्स के नजीते

मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश में 230 सीटें हैं। इसके लिए 28 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 75 फीसदी लोगों ने मतदान किया था।































सर्वेभाजपाकांग्रेस
इंडिया टुडे-एक्सिस102-122104-122
टाइम्स नाऊ-सीएनएक्स12689
एबीपी-लोकनीति94126
रिपब्लिक108-12895-115

इन सर्वे के आधार पर यह कहा जा सकता है कि प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बन रही है। क्योंकि जो चार आंकड़े दिए गए हैं उनमें से तीन सर्वे में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिखाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में भी संशय बरकरार : छत्तीसगढ़ में भी संशय बरकरार है। हालांकि ज्यादात सर्वे नें भाजपा को बहुमत दिखा रहे हैं। एग्जिक्ट पोल्स को लेकर छत्तीसगढ़के सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि एक्जिट पोल में भाजपा आगे है और 11 दिसंबर को आने वाले चुनाव परिणाम में भी हम आगे रहेंगे। स्पष्ट बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी।

त्रिशंकु सरकार बनी तो बसपा का होगा बड़ा रोल: मध्यप्रदेश में अगर किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता है तो ऐसी स्थिति में बसपा किंग मेकर की भूमिका निभा सकती है। हालांकि बसपा को चार से ज्यादा सीटें मिलती नहीं दिख रही हैं। वहीं, छत्तीसगढ में अगर ऐसी स्थिति बनती है तो अजीत जोगी और मायावती की पार्टी का गठबंधन किंग मेकर की भूमिका निभा सकता है। वहीं, अगर क्षेत्रों की बात करें तो भाजपा को विंध्य औऱ मालवा में बड़ा नुकसान हो रहा है। विंध्य में भाजपा के खाते में ज्यादा सीटें नहीं जा रही हैं जबकि मालवा में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है लेकिन 2013 के मुकाबले में देखे तो यहां भी भाजपा को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है।