2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोने की बढ़ी कीमत, जानिए आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सोने का भाव?

शनिवार को मध्य प्रदेश में 24 कैरेट सोने के दाम 50,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के दाम 47,830 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं

2 min read
Google source verification
patrika_mp_gold_silver_price_today.jpg

भोपाल. दुनिया में मची उथल पुथल के चलते सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शेयर बाजार में हो रही गिरावट ने सराफा बाजार में सोने-चांदी की खरीददारी को बढ़ा दिया है।

अगर आप सोने चांदी में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए ठीक हो सकता है। शनिवार को मध्य प्रदेश में 24 कैरेट सोने के दाम 50,220 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के दाम 47,830 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं ।

यह भी पढ़ें- स्कूल आने सरकार पेट्रोल के लिए दे रही है 600 रुपए महीना, जानिए कोनसी है ये योजना

सोने के दाम में हुई बढ़त
प्रदेश की राजधानी भोपाल के में शुक्रवार को 22 कैरेट सोना 47,680 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था, वही 24 कैरेट सोना 50,060 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बिक गया।

चांदी के दामों में कोई बढ़त नहीं
यदि चांदी की बात करें तो जो भोपाल में शुक्रवार को 62,300 रुपये प्रति किलोग्राम चांदी बिक रही थी, जबकि आज शनिवार को भी 62,300 के दाम पर बिक गई।

30 जून को सरकार ने सोने पर लगने वाले आयात शुल्क में इजाफा कर दिया। इससे स्थानीय सराफा बाजारों में सोने की कीमतें बढ़ गई। सोने पर बढ़ी ड्यूटी से इसके कारोबारी भी निराश हैं। उनका मानना है कि सरकार के इस निर्णय से सराफा बाजार में कोरोना के बाद जो थोड़ी बहुत रौनक आई थी, वह छिन सकती है।

समाज कल्याण सेस में दी रियायत
उदाहरणस्वरुप 5200 रुपए प्रति ग्राम (टैक्स सहित) सोना इंपोर्ट ड्यूटी से पहले मिल रहा था जो 2.5 प्रतिशत बढ़ने से 130 रुपए महंगा होकर 5330 रुपए में मिल रहा है। हालांकि इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के साथ ही सरकार ने समाज कल्याण सेस में रियायत दी है। इससे 5 प्रतिशत इंपोर्ट ड्यूटी का असर कीमतों पर 2.5 प्रतिशत ही आया है। यदि सेस नहीं घटाया जाता तो सोना 260 रुपए महंगा हो जाता।