1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभी-अभी भोपाल में शॉट एनकाउंटर, बदमाश पर पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई

Bhopal News : गिरफ्तार कर लाते समय पुलिस से पिस्टल छीनकर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे बदमाश आसिफ बम का पुलिस की क्रॉस फायरिंग में शॉट एनकाउंटर किया गया है। विजय मेवाड़ा हत्याकांड में फरार था आरोपी।

3 min read
Google source verification
Bhopal News

भोपाल में शॉट एनकाउंटर (Photo Source- Input)

Bhopal News :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के अशोकागार्डन थाना इलाके में मामूली विवाद पर होटल मालिक की धारदार हथियार से हत्या कर फरार हुए मुख्य आरोपी आसिफ बम का पुलिस ने शहर के रातीबड़ इलाके में शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हुई है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी आसिफ बम के पैर में गोली मारकर शॉट एनकाउंटर किया है। फिलहाल, खबर लिखे जाने तक आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

बताया जा रहा है कि, दो दिन पहले तीन बदमाशों ने मिलकर मामूली विवाद में अशोका गार्डन क्षेत्र के प्रगति नगर इलाके में विजय मेवाड़ा नाम के होटल संचालक की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से ही इलाके में तनाव के हालात हैं। बीते दो दिन से हिंदू संगठनों के साथ मिलकर स्थानीय लोग जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सैकड़ों की तादाद में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को अशोका गार्डन थाने का घेराव कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी आसिफ तभी से फरार था।

जवाबी फायरिंग में बदमाश का शॉट एनकाउंटर

हत्या का आरोप भोपाल के कुख्यात बदमाश आसिफ बम और उसके दो साथियों पर है। बदमाशों ने विजय मेवाड़ा नाम के युवक की हत्या की है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी आसिफ बम पहले से ही फरार था। उस पर 30 हज़ार का इनाम घोषित किया गया था। आज जब पुलिस को मिली सूचना पर संबंधित क्षेत्र में छापामारी कर आरोपी को दबोच लिया गया। इसी दौरान भागने की नीयत से उसने पुलिसकर्मी से ही बंदूक छीनकर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी गोलियां चलाई गईं, जिसमें से एक गोली बदमाश के पैर में लगी। फिलहाल, आरोपी को अस्पताल ले जाया गया है।

घायल आरोपी को लाया गया हमीदिया अस्पताल, भारी पुलिस बल तैनात

शॉर्ट एनकाउंटर के बाद अन्य पुलिस बल रातीबड़ पहुंचा। जहां से पुलिस वाहन में घायल आरोपी आसिफ को हमीदिया अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती किया गया है। यहां डॉक्टर आरोपी के इलाज में जुट गए हैं। हमीदिया के वार्ड में घायल आरोपी को भर्ती कर लिया गया है। इधर, हालात को देखते हुए अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अस्पताल को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है। मीडिया समेत अन्य की एंट्री पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। पुलिस ने मरीजों के अलावा आम लोगों से लेकर मीडिया तक की अस्पताल में एंट्री प्रतिबंधित कर दी है।

'बेटा' बोलने पर की थी हत्या

बता दें कि, शहर की सुभाष नगर कॉलोनी में रहने वाले 35 वर्षीय विजय मेवाड़ा रविवार रात अपनी चाय होटल बंद कर कर्मचारियों को प्रगति नगर छोड़कर लौट रहे थे। इसी दौरान आसिफ उर्फ बम, फरमान उर्फ आरिस और इमरान उर्फ ब्रावो ने मामूली विवाद में बेटा बोलने पर दारदार हथियार से विजय पर ताबड़तोड़ वार कर दिये। विजय को गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पहले फरमान व इमरान को गिरफ्तार कर चाकू, तलवार व बाइक जब्त कर ली थी, जबकि आसिफ पर 30 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आज सुबह पुलिस ने आसिफ को भी गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद उसे थाने लाया जा रहा था, तभी आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीनकर फायरिंग शुरु कर दी और भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने पैर में गोली मारकर आरोपी को दबोच लिया।

प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा

वहीं, दूसरी तरफ शहर के पॉलीटेक्निक चौराहे पर स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने सुबह से प्रदर्शन शुरु कर दिया था। प्रदर्शनकारी आरोपियों के घरों पर बुल्डोजर चलाने और उनका एनकाउंटर करने की मांग कर रहे थे। अभी-अभी खबर सामने आई है कि, पुलिस ने शॉट एनकाउंटर के बाद प्रदर्शन कर रही भीड़ को भी लाठीचार्ज कर रही भीड़ को भी खदेड़ दिया है।