3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर: छात्रों को 50 लाख रुपए भी देगी सरकार!, जानिये क्यों?- See Video

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर लाल परेड ग्राउंड में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों से कहा खूब योग करो, खूब पढ़ाई करो।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 12 Jan 2018, 12:25 PM IST

good news for students

भोपाल। युवा दिवस पर शुक्रवार को आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज ने बच्चों को एक खास सौगात दी है। उन्होंने यहां घोषणा करते हुए कहा है कि एमपी बोर्ड में 75 और सीबीएससी में 85 प्रतिशत अंक लाने पर मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना का लाभ मिलता था, लेकिन अब 70 प्रतिशत अंक पाने वाले बच्चों की फीस भी प्रदेश सरकार ही भरेगी।

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर लाल परेड ग्राउंड में 13 हजार बच्चों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों से कहा खूब योग करो, खूब पढ़ाई करो।
यहां उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दो। इस बार 70 प्रतिशत अंक लाने पर ही आपका मामा और प्रदेश सरकार कॉलेज की पूरी फीस भरेगा।

दरअसल जानकारों का कहना है कि कई प्रोफेशनल कोर्स ऐसे भी हैं जिनमें 50 लाख तक खर्चा हो जाता है, ऐसे में सीएम शिवराज की घोषणा के बाद ये माना जा रहा है कि बोर्ड में 70 प्रतिशत लाने वालों की ये पूरी फीस सरकार उठाएगी।

इधर,स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर आज यानि शुक्रवार को मध्यप्रदेश में राज्यस्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। इसके तहत भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित समारोह में सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, मंत्री कुंवर विजय शाह, राज्य मंत्री दीपक जोशी, महापौर आलोक शर्मा ने भी सूर्य नमस्कार किया।

सूर्य-नमस्कार के आयोजन के लिए आयुक्त, लोक शिक्षण द्वारा सामूहिक अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। साथ ही शहर की सभी शैक्षणिक संस्थाओं के संकुल प्राचार्यों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में सहभागिता के लिए निर्देशित किया गया था।
इस दौरान सूर्य-नमस्कार और प्राणायाम के मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आकाशवाणी पर किया गया। इसके साथ-साथ पूरे प्रदेश की शैक्षणिक संस्थाओं में एक ही निर्धारित समय पर सूर्य-नमस्कार एवं प्राणायाम किया गया।
जानकारी के अनुसार स्वामी विवेकानंद की जयंती पर लाल परेड ग्राउंड में 13 हजार बच्चों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया।

कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान, स्कूली शिक्षा मंत्री, भोपाल महापौर व अन्य अधिकारी शामिल हुए। सीएम ने कहा कि रोज सूर्य नमस्कार करने के कई फायदे हैं और बच्चों तथा युवाओं को यह जरूरी करना चाहिए।

सूर्य नमस्कार एक पूर्ण चक्र में 12 स्थितियों का क्रम बार व 7 आसनों का समुचय क्रमानुसार मुद्राएं, प्रार्थना, पर्वतासन, अष्टांगनमस्कार, भुजगांसन, पर्वतासन, अश्वसंचालनासन,हस्तउत्तानासन, पादहस्तासन, अश्वसंचालनासन, पादहस्तासन, हस्तउत्तानासन, प्रार्थना मुद्रा तथा प्राणायम, अनुलोम विलोम प्राणायम, भस्त्री का प्राणायम व भ्रामरी प्राणायम किया गया।
वहीं यह भी कहा गया है कि सूर्य-नमस्कार कार्यक्रम स्वैच्छिक है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन-सामान्य को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना है। वहीं प्राणायाम का पूर्व अभ्यास लाल परेड ग्राउंड में गुरुवार सुबह किया गया था।