12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mohan Cabinet: मध्यप्रदेश के युवा बनेंगे मंत्री, कैबिनेट मंत्रियों के भी होंगे चौंकाने वाले नाम

दिग्गजों का मंथन: नड्डा से हुई चर्चाः मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेता दिल्ली में, 16 से 18 चेहरे, कल शपथ संभव...।
less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Dec 18, 2023

mohan-cabinet.png

फाइनल हो गए मध्यप्रदेश के नए मंत्रियों के नाम।

मोहन सरकार के कैबिनेट के चेहरे तय करने के लिए रविवार को दिल्ली में मंथन हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निवास पर प्राथमिक मुहर लग गई। एक-दो दिन में नए चेहरों का ऐलान होगा। कैबिनेट में 16-18 चेहरे होंगे, जरूरत पर विस्तार होगा। कैबिनेट में युवा और चौंकाने वाले चेहरे होंगे। शिवराज मंत्रिमंडल के ज्यादातर चेहरों को फिर जगहर मिलने की संभावना कम है। शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार शाम को संभव है।

रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव उज्जैन से भोपाल लौटे और स्टेट हैंगर से ही दिल्ली चले गए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और नरेंद्र सिंह तोमर भी वहीं थे। संगठन की सूची में इसमें विकल्प के रूप में कई नाम थे। नड्डा के निवास पर घंटेभर राजनीतिक विमर्श हुआ। इसमें 60 से कम उम्र वाले नेताओं पर फोकस है। संतुलन बैठाने के लिए कुछ वरिष्ठ शामिल किए जा सकते हैं। इससे पहले राजस्थान व छत्तीसगढ़ पर चर्चा हुई।


राकेश-प्रहलाद-कैलाश पर नेतृत्व साफ नहीं केंद्र से लौटे राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय पर नजरें टिकी हैं। इन पर केंद्रीय नेतृत्व का रुख साफ नहीं।

सिंधिया के खेमे से दो मंत्री हो सकते हैं। तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत संभावित। पहली बार के विधायकों को मंत्री बनाने पर विचार, बड़े नेताओं को हराने वालों की लॉटरी।

यह भी देखें

नई विधानसभा का पहला सत्र 11 बजे से, यहां देखें Live Updates
कुवैत के अमीर के निधन पर भारत में शोक, सीएम का दौरा भी स्थगित