भोपाल

कर्नाटक में दहाड़ेंगे MP के टाइगर, बरसात के बाद रवानगी

MP News: वन विहार में अब टाइगर की संख्या कम हो रही है। बरसात के बाद टाइगर कर्नाटक भेजे जाने हैं। इन्हें कोबरा के बदले भेजा जाएगा। इसके बाद वन विहार में टाइगर की संख्या 9 रह जाएगी।

less than 1 minute read
Jul 10, 2025
कर्नाटक में दहाड़ेंगे MP के टाइगर (फोटो सोर्स : @TrKanha)

MP News: वन विहार(Van Vihar) में अब टाइगर की संख्या कम हो रही है। बरसात के बाद टाइगर कर्नाटक भेजे जाने हैं। इन्हें कोबरा के बदले भेजा जाएगा। इसके बाद वन विहार में टाइगर की संख्या 9 रह जाएगी। एक साल पहले तक वन विहार में टाइगर की संख्या 13 थी। दो टाइगर गुजरात जा चुके हैं। राष्ट्रीय उद्यान विहान में 15 हजार से अधिक वन्यप्राणी हैं। इनमें 11 टाइगर हैं। तीन माह बाद इनकी संख्या 9 रह जाएगी। एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इन्हें कर्नाटक भेजा जाएगा। कर्नाटक से दो कोबरा प्रदेश में लाए गए थे। मानसून के चलते इनकी रवानगी अभी नहीं हो पाई है।

हर महीने बढ़ रही सैलानियों की संख्या

वन विहार में सैलानियों की संख्या बढ़ रही है। जून यहां सबसे ज्यादा लोग पहुंचे। वन विहार के आंकड़ों के मुताबिक 60 हजार से अधिक सैलानी इस माह आए हैं। पिछले साल भी इस महीने संख्या अधिक थी।

सफेद टाइगर की हो चुकी है मौत

वन विहार में टाइगर की संख्या कम हो रही है। दिसम्बर में दो टाइगर गुजरात भेजे जा चुके हैं। इनके बदले यहां शेर लाए गए थे। इकलौते सफेद शेर की मौत हो चुकी है। यहां से दो टाइगर और कम होने वाले हैं। ये कर्नाटक जाएंगे।

अभी 11 टाइगर, 5 शेर वन विहार में

जानकारी के मुताबिक वन विहार में 05 सिंह, 11 बाघ, 10 तेंदुआ, 20 भालू, 13 मगरमच्छ, 522 चीतल, 362 सांभर, 81 नीलगाय, 90 जंगली सूअर, 257 मोर हैं।

वन विहार से दो टाइगर भेजे जाने हैं। मानसून के बाद जाएंगे। कोबरा के बदले ये जाने हैं। इससे पहले गुजरात में दो टाइगर गए थे।- संदेश माहेश्वरी, उपसंचालक वन विहार

Published on:
10 Jul 2025 07:57 am
Also Read
View All

अगली खबर