27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WEATHER: पूरे प्रदेश को बादलों ने घेरा, 38 डिग्री के नीचे आया पारा, रात में ठंडक बढ़ी

WEATHER: पूरे प्रदेश को बादलों ने घेरा, 38 डिग्री के नीचे आया पारा, रात में ठंडक बढ़ी

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jun 11, 2018

weather

फोटो-1

भोपाल। गर्मी की मार झेल रहे मध्यप्रदेश के लोग अब बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश में प्री मानसून की हलचल तेज हो जाने से बादलों ने पूरे प्रदेश को घेर लिया है। वहीं धूप का असर कम होने से तापमान में भी कमी आई है। कई दिन पहले जिन क्षेत्रों में तापमान 46 से 48 तक पहुंच गया था, वहां अब दस डिग्री की गिरावट आने से थोड़ी राहत मिल रही है। मध्यप्रदेश के खजुराहो, टीकमगढ़ और रतलाम में सबसे अधिक तापमान 38 डिग्री रिकार्ड किया गया।

उमस से परेशान हैं लोग
इधर, कहीं हल्की बारिश तो कहीं बादलों का डेरा होने से तापमान में तो थोड़ी राहत जरूर मिल रही है, लेकिन उमस से लोगों का हाल बेहाल है।

यहां हुई बारिश
मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान जबलपुर संभाग के जिलों में, रीवा और होशंगाबाद संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर कहीं-कहीं बारिश हुई है।

पूरे प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 37 डिग्री
मध्यप्रदेश में कई जिलों का तापमान 45 पार रहा। लेकिन, जैसे जैसे प्री-मानसून की एक्टीविटी शुरू हुई तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। आइए मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहने वाले जिलों का तापमान कितना कम हो गया...।

खजुराहो
पिछले दिनों खजुराहो का तापमान 48 डिग्री के पार पहुंच गया था। लेकिन सोमवार को तापमान 37.6 डिग्री पर पहुंच गया है। इससे वहां लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है, लेकिन उमस से सभी बेहाल हो रहे हैं।

खंडवा
निमाड़ क्षेत्र के खंडवा का भी यही हाल है। यहां भी तापमान 46 डिग्री तक गया था। इसके बाद सोमवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री रिकार्ड किया गया।

भोपाल
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान भी 32.1 डिग्री के आसपास बना हुआ है। इसके साथ ही 26 डिग्री के आसपास न्यूनतम तापमान हो जाने से यहां ठंडक का अहसास हो रहा है, लेकिन उमस से लोग परेशान हो रहे हैं। इस सप्ताह के अंत तक यहां का तापमान दो डिग्री तक बढ़ सकता है।

उज्जैन
महाकाल की नगरी उज्जैन में भी तापमान इस पार 46 डिग्री को पार कर गया था, लेकिन सोमवार को तापमान 37.5 डिग्री पर बना हुआ है। सप्ताह के अंत तक यहां पर तीन डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है।

इंदौर
मालवा अंचल का यह बड़ा शहर इस गर्मी में भी 45 डिग्री के नीचे ही रहा। यहां सोमवार को तापमान 36 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके साथ ही सप्ताह के अंत तक दो डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। रात का पारा भी 26 डिग्री हो जाने से ठंडक का अहसास हो रहा है। हालांकि दिन में लोग उमस से परेशान देखे गए।

बारिश के कारण पचमढ़ी में ठंडक बढ़ी
मध्यप्रदेश में पहाड़ों की रानी पचमढ़ी का तापमान अन्य शहरों से पांच से 10 डिग्री तक कम रहता है। इस बार भी पहाड़ों पर बारिश हो जाने से मौसम खुशनुमा हो गया है। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके साथ ही सोमवार को यह तापमान 29 डिग्री पर पहुंच गया है। इसके सात ही 21 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। पचमढ़ी का तापमान मध्यप्रदेश में सबसे कम है। इसलिए यहां पर्यटकों की संख्या पहले से अधिक बढ़ गई है।

यहां हो सकती है बारिश
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक आने वाले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल, जबलपुर, भोपाल और होशंगाबाद संभाग के जिलों में तथा रीवा सीधी, सिंगरौली जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलने की आशंका व्यक्त की गई है। इसके अलावा इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में तथा अशोकनगर, गुना, सागर और दमोह जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 28 से 35 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।