11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल आई ‘सिया के राम’ की सीता, सीरियल को किया प्रमोट

स्टार प्लस के सीरियल 'सिया के राम' में सीता के किरदार से फेमस हुई मदिराक्षी मुंडले सीरियल के ऑनएयर होने के बाद पहली बार अपने शहर भोपाल आईं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Alka Jaiswal

Jul 26, 2016

madirakshi mundle

madirakshi mundle


भोपाल। स्टार प्लस के सीरियल 'सिया के राम' में सीता के किरदार से फेमस हुई मदिराक्षी मुंडले सीरियल के ऑनएयर होने के बाद पहली बार अपने शहर भोपाल आईं। यहां आने के बाद अपने सीरियल को प्रोमोट करने के लिए मदिराक्षी शाम 4 बजे मीडिया से भी मुखातिब हुई।

मदिराक्षी से जब इस सीरियल के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि सीता का किरदार मिलना उनके लिए सौभाग्य की बाद है। आपको बता दें कि मदिराक्षी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बीते साल 2015 में एक तेलुगू फिल्म 'ओरी देवुदोय' से की थी। 'सिया के राम' मदिराक्षी के करियर का पहला हिंदी धारावाहिक है।

जब इस सीरियल में सीता के स्वयंवर को दिखाया गया तो उसके लिए मदिराक्षी ने करीबन 20 लहंगे ट्राई किए थे। शो के निर्माता सीता के लुक के साथ किसी भी तरह का समझौता करने के लिए तैयार नहीं थे। यही वजह थी कि इस सीन के लिए सीता को परफेक्ट लुक देने के लिए मदिराक्षी का पूरा एक दिन कॉस्ट्यूम सेलेक्ट करने में गया था।

ये भी पढ़ें

image