20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahashivratri 2024: सागर में महादेव का अनोखा मंदिर, प्रसाद-चढ़ावा लेकर आएंगे तो ‘नो एंट्री’

महाशिवरात्रि का सागर के शिवशक्ति धाम में चल रही है खास तैयारी...। एक लाख से अधिक लोगों के आने का अनुमान...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Puja Roy

Mar 07, 2024

shiv.png

सागर के बहेरिया में प्रसिद्ध शिव शक्ति धाम है। जहां 71 फीट ऊंची भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा है। प्रतिमा के नीचे 12 ज्योतिर्लिंग वाली अद्भुत गुफा है। मान्यता है कि यहां पर दर्शन करने से सभी मनोकामाएं पूरी हाती है। इस मंदिर की खास बात यह है कि बिना प्रसाद और बिना किसी चढ़ावे के ही दर्शन किए जा सकते हैं। मंदिर में फुल, बेलपत्र, नारियल अथवा किसी भी प्रकार की चढ़ावे की सामग्री ले जाना सख्त मना है। यह भी खास बात है कि मंदिर में मिलने वाले प्रसाद और भंडारे में शामिल हुए बिना कोई भी भक्त वापस नहीं जाता है।


महाशिवरात्रि के दिन यहां पर 50 हजार से 1 लाख लोग दर्शन करने आते हैं। इस बार इससे अधिक लोगों के आने का अनुमान है। जितने भी लोग यहां आते हैं वे यहां के भंडारे में जरूर प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस मंदिर में कई उत्सव होंगे, जिसमें सुबह 11:00 बारात रवाना होगी और उसी समय भंडारा शुरू किया जाएगा। देर रात तक मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी।


महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। सुबह 4 बजे से द्वादश शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया जाएगा। 8 बजे आरती होगी, 11 बजे से भंडारा होगा और रुद्राक्ष धाम बामोरा से 11:00 बजे शिव शक्ति धाम के लिए बारात रवाना होगी। 12:00 से भजन शुरू हो जाएगा। शाम 6:00 बजे जय-जय नागेश्वर धाम पर सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा। रात 8:00 बजे से शिव पार्वती विवाह में वरमाला की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद रात 11:00 तक भजन संध्या चलेगी।


साल 2007 में इस मंदिर का निर्माण शुरू हुआ था। 2009 से यहां श्रद्धालुओं को दर्शन करने का लाभ मिल रहा है। यह मंदिर परिसर करीब पौने दो एकड़ में फैला है।

यहां है मंदिर
सागर मुख्यालय से 10 km दूर मकरोनिया छतरपुर रोड पर यह मंदिर स्थित है।