
देश भर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है…. श्रद्धालु पूरे उत्साह और उमंग के साथ शिवालयों में जा रहे हैं… और भगवान शिव की पूजा अर्चना कर रहे हैं… आज सुबह से ही शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है…राजधानी भोपाल के शिव मंदिरों में लोग सुबह से ही जलाभिषेक और पूजा अर्चना के लिए जुट रहे हैं… शिवालयों के बाहर सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइनें मंदिर में लगी हुई हैं… चारों तरफ ‘हर हर महादेव’ जयकारे गुंज रहे है… श्रद्धालु भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए लोग जल, पुष्प और दूध से अभिषेक कर रहे हैं… मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर आराधना से भगवान शंकर प्रसन्न होकर अपने भक्तों को मनचाहा वर देते हैं… वहीं विश्व प्रसिद्ध मंदिर उज्जैन और ओमकारेश्वर में महाशिवरात्रि पर्व की धूम देखी जा रही है… बाबा महाकाल में महाशिवरात्रि के मौके पर शिव भक्त बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं और पूजा अर्चना कर रहे हैं… जिसके चलते प्रशासन की ओर से पूजा अर्चना कराने की व्यवस्था की गई है… इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है… आज लाखों शिवभक्तों के यहां पहुंचने का अनुमान है…