23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अतिक्रमण की चपेट में मुख्य मार्ग

नगर निगम द्वारा कार्रवाई करने के बाद भी नहीं हट सका मुख्य मार्ग से अतिक्रमण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak tripathi

•

Updated: 4 Sep 2018, 5:21 PM IST

atikraman

अतिक्रमण की चपेट में मुख्य मार्ग

भोपाल/चूनाभटृटी. नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा उन रहवासियों को भुगतना पड़ रहा है, जो अतिक्रमण की वजह से संकरी हो चुकी सडक़ों से आवाजाही करने को मजबूर हैं। अतिक्रमण के चलते उन्हें कई अवरोधों का सामना करना पड़ता है। कई बार बच्चें वहां से निकलते हुए गिर जाते हैं।

अतिक्रमणकारियों ने मुख्य मार्ग के दोनों ओर अवैध दुकानें तान रखी हैं। वहीं नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अमला इन्हें हटाने में नाकाम साबित हो रहा है। राजधानी की पॉश कॉलोनियों में शुमार चूना भट्टी एवं अरेरा कॉलोनी की सडक़ों पर अतिक्रमण दिनोदिन बढ़ रहा है, वहीं नगर निगम द्वारा इन्हें हटाने की कार्रवाई नहीं की जा रही है।

पैदल आवाजाही तक मुश्किल

वार्ड तीस स्थित चूना भट्टी क्षेत्र में नगर निगम एवं जिला प्रशासन से संबद्ध कई आला अधिकारियों के निवास हैं, पर इसके बावजूमद यहां अतिक्रमण दूर नहीं कया जा सका है।

कोलार समेत चूनाभट्टी आदि क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है। लेकिन कुछ दिनों बाद स्थिति जस की तस हो जाती है। जल्द ही अतिक्रमण करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
राजीव सक्सेना ,अतिक्रमण प्रभारी नया भोपाल

नगर-निगम ने हाइडेंट बनाने का काम किया शुरू

वार्ड 80 स्थित बंजारी डी सेक्टर के पास अस्थाई हाइडेन्ट का निर्माण लगभग 7 माह पहले किया गया था, लेकिन इसकी वजह से यहां आसपास कीचड़ हो रही थी, जिससे वाहन चालक घायल हो रहे थे। रहवासियों की इस जन समस्या को पत्रिका ने 3 अगस्त को ‘हाइडेंट का पानी बन रहा हादसों की वजह’ शीर्षक से प्रकाशित की थी।

जिसके बाद नगर निगम अधिकारियों ने हाइडेंट को बनाने का काम शुरू कर दिया है। हाइडेंट के बनने से रहवासियों को होने वाली समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा। जोन 18 के जलकार्य यंत्री आशीष मार्तण्ड ने बताया कि हाइडेंट का निर्माण शुरू कर दिया गया है जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।