
एमपी में अब मामा की थाली
भोपाल. एमपी में अब मामा की थाली भी मिलेगी। सीएम शिवराजसिंह चौहान ने ये योजना शुरू की है जिसमें लोगों को महज 5 रूपए में स्वादिष्ट और लजीज खाना मिलेगा। बुधवार को हुई केबिनेट की बैठक में इस योजना को मंजूरी भी दे दी गई है।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कुछ दिनों पहले इस योजना की घोषणा की थी। इस योजना के अंतर्गत मात्र 5 रुपये में भरपेट खाने की व्यवस्था की गई है।सीएम ने तब कहा था कि हम प्रदेश की जनता के लिए ऐसी योजना लाने वाले हैं जिससे उन्हें नाममात्र के दाम में भरपूर और स्वादिष्ट खाना मिलेगा। उन्होंने कुछ दिनों पहले एक जनसभा में इस योजना का ऐलान किया था।
अब इस योजना का प्रारंभ किया जा रहा है। प्रदेश में चल रही दीनदयाल रसोई योजना को अब मामा की थाली के लिए जाना जाएगा। इस योजना के तहत लोगों को मात्र 5 रुपये में स्वादिष्ट और भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस योजना से सरकारी खजाने पर खासा भार पड़ेगा।
मामा की थाली दरअसल दक्षिण भारत में चल रही योजनाओं की तर्ज पर प्रारंभ की गई है। तमिलनाडु में अम्मा कैंटीन चलती है जहां नाममात्र में भोजन मिलता है। अमृतानंदमई की मां की रसोई भी प्रचलित है। इन्हीं की तरह ही एमपी की शिवराज सरकार ने दीनदयाल रसोई योजना को मामा की थाली के रूप में विख्यात करने की कवायद की है।
बताया जा रहा है कि अच्छी और जनकल्याण योजना होने के बाद भी दीनदयाल रसोई योजना जनता के बीच कुछ खास पापुलर नहीं हो पाई, यह अपेक्षित प्रसिद्धि हासिल नहीं कर पाई। अब मामा की थाली के रूप में इसे पापुलर बनाकर सरकार राजनैतिक लाभ लेना चाहती है। इस योजना के तहत आम जनता को 10 रूपए की बजाए मात्र 5 रुपये में भरपेट भोजन दिया जाएगा। केबिनेट की बैठक में इस योजना को मंजूरी भी दे दी गई है।
Published on:
28 Jun 2023 01:16 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
