
बंगाल में 'दीदी' को चुनौती देंगे 'मामा', ममता ने नहीं दी थी शिवराज के हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति
भोपाल. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान अब पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। शिवराज सिंह चौहान पश्चिम मिदनापुर के खड़गपुर और बेलूर मठ के हुगली नदी तट पर जनसभा को संबोधित करेंगे। शिवराज सिंह चौहान ने ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा, मंगलवार को पश्चिम बंगाल के बरहामपुर में मेरी रैली थी लेकिन उनके हेलीकॉप्टर को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संविधान सभी राजनैतिक दलों को जनता के सामने अपना पक्ष रखने की अनुमति देता है। लेकिन ममता जी किससे डर रही हैं? ममता सरकार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की अनुमति नहीं दी थी।
शिवराज ने ट्वीट कर दी जानकारी
शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, मेरे बंगाल के प्रिय भाइयों, बहनों मैं आपसे मिलने और संवाद करने आ रहा हूं। आइए, मिलकर नये पश्चिम बंगाल के निर्माण का सपना साकार करें। बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया था।
यूपी के बाराबंकी में जनसभा को किया संबोधित
शिवराज सिंह चौहान ने बाराबंकी में रैली को संबोधित किया। बाराबंकी में आयोजित सेक्टर संयोजक बैठक में शिवराज ने भाग लिया। इ दौरान उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अद्वितीय कार्य कर रहे हैं। इनके सतत प्रयास से नागरिकों के जीवन में कुछ ही वर्षों में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने कार्रवाई शुरू की तो पश्चिम बंगाल में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। यदि सीएम गलत नहीं है तो फिर सीबीआई का विरोध क्यों कर रही हैं। उन्होंने कहा जिनकी जान भाजपा ने बचाई उन्होंने सपा से गठबंधन कर लिया।
कमलनाथ सरकार पर हमला
शिवराज सिंह चौहान ने बाराबंकी में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोला, उन्होंने कहा- भारतीय जनता पार्टी की सरकार मध्य प्रदेश में भले ही न बनी हो लेकिन वोट हमें कांग्रेस से ज़्यादा ही मिले। अपनी जनकल्याणकारी नीतियों के कारण आज भी हम जनता के बीच लोकप्रिय हैं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने दो महीने हो गए। चुनाव के समय 10 दिन में कर्जमाफ़ी का वादा किया था जो अब तक पूरा नहीं हुआ। राहुल बाबा, अगर सच का साथ देते हो तो हटाओ अपने मुख्यमंत्री को।
Published on:
06 Feb 2019 08:17 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
