7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KBC के बड़े धोखे से आपको बचाएगी यह लिंक, अपने फैमिली मेंबर को भी दें जानकारी

मेगास्टार अमिताभ बच्चन के कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के शुरू होते ही इसके नाम पर ठगी भी शुरू हो गई है। हाल ही में मध्यप्रदेश की राजधानी में भी ऐसा ही

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Sep 01, 2017

kbc

Kaun Banega Crorepati Prize Winner

भोपाल। मेगास्टार अमिताभ बच्चन के कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के शुरू होते ही इसके नाम पर ठगी भी शुरू हो गई है। हाल ही में मध्यप्रदेश की राजधानी में भी ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है जब केबीसी में 25 लाख जीतने का लालच देकर डेढ़ लाख रुपए ठग लिए। हालांकि साइबर क्राइम पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इधर पुलिस ने भी सभी से ऐसे फोन कॉल से सतर्क रहने को कहा है।

राज्य साइबर क्राइम ने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में 25 लाख रुपए का इनाम देने के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह के तीसरे साथी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। गिरोह ने एक युवक को 25 लाख रुपए जीतने का लालच देकर एक लाख 5 हजार रुपए ठगे थे।

साइबर सेल पुलिस के मुताबिक दानिश नगर निवासी संतोष वर्मा ने आवेदन देकर बताया कि छोटे भाई रामबाबू वर्मा को किसी अज्ञात युवक ने मोबाइल पर केबीसी में 25 लाख इनाम का लालच दिया और डेढ़ लाख रुपए ठग लिए। साइबर सेल ने रामनगर जिला सतना निवासी पुष्पेन्द्र कुमार पटेल पिता बिहारी लाल पटेल और दिलीप कुमार पटेल उर्फ बाबू पटेल पिता जगदीश पटेल को गिरफ्तार किया था। बुधवार को बस्ती उत्तर प्रदेश निवासी तीसरे साथी सूरज प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।

सूरज ने बताया कि पुष्पेंद्र और दिलीप से मुलाकात इलाहाबाद में हुई थी। केबीसी में 25 लाख रुपए का लालच देकर लोगों को ठगने की योजना बताई थी।

मोबाइल एप से खेल सकते हैं KBC
इस बार कौन बनेगा करोड़पति को लेकर रिलायंस जियो ने भी एप लांच किया है। उसके मुताबिक अब हर मोबाइल यूजर्स खिलाड़ी बन सकता है। इसके लिए जियो चैट एप को डाउनलोड करना होगा। यह गेम दो भाषाओं में होगा। खासबात यह है कि जब अमिताभ बच्चन का शो शुरू होगा तब आप भी मोबाइल एप के जरिए प्रश्नों के जवाब दे सकते हैं और इनाम जीत सकते हैं।