जानकारी के अनुसार रेहटी के पास दुर्घटना में गोविंद सोनी के सिर में गंभीर चोटे आई थी। जिसे रेहटी 108 से भोपाल हमीदिया रेफर किया गया था। दुर्घटना में घायल के परिजन उदय सोनी ने बताया कि भोपाल जाने के रास्ते में ग्राम राला के पास बुधवार की रात करीब 10.40 बजे वाहन की लाइट व्यवस्था ठप होने से वाहन बंद हो गया। जिसके बाद 108 में मौजूद स्टाफ ने वाहन की लाइट चालू करने का प्रयास किया, लेकिन वाहन की बिजली नहीं चली। इस बीच करीब 40 मिनट का समय बीत गया।