5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News : मार्केट में आने लगे आम, दाम सुनकर उड़ जाएंगे होश

Mango : आम फलों का राजा होता है। हर घर में गर्मी के दिनों आम का स्वाद लिया जाता है।

less than 1 minute read
Google source verification
mango.jpg

गर्मी के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे वैसे-वैसे फलों का राजा आम मार्केट में दिखना शुरू हो गया हैं। हमारे देश के हर घर में लोग आम को बड़े चाव से खाते हैं। कोई आमरस बनाकर पीता है तो कोई आम की आइसक्रीम बनाकर खाता है।आम को लोग अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद करते हैं। लेकिन सीजन की शुरूआत में आम महंगा बिक रहा है।


सीजन की शुरूआत में आम मार्केट में आना शुरू होते हैं। इसी वजह से आम महंगा मिलता है। अभी आम के दाम की बात करें तो 200 रूपए से लेकर 300 रूपए किलो मिलते हैं।बाजार में अभी बादाम आम आने शुरू हो गए हैं।

ये भी पढ़ें - MP News : रतलामी सेव के बाद अब इस लहसुन को भी मिला जीआई टैग, जानें क्या है इसके फायदे


जैसे-जैसे गर्मी नजदीक आएगी वैसे-वैसे आम की डिमांड मार्केट में बढ़ेगी। मार्केट में आम आने से उसके दाम भी घटेंगे।जिससे मिडिल क्लास और गरीब परिवार खरीद कर आम का स्वाद ले पाएंगे।अभी बाजार में आम कम आ रहे हैं जिस वजह से इसके दाम आसमान छू रहे हैं।


आम खाने से हमारे शरीर को बहुत सारे फायदे हैं।इससे हमारी आंखो को विटामिन ए मिलता है।ये विटामिन सी देता है जिससे हमारे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट पैदा होते हैं। विटामिन सी शरीर को रोगों से मुक्त रखने में मदद करता है। आम खाने से पोटेशियम मिलता है जो कि मिनरल होता है। ये हार्ट के लिए काफी मददगार साबित होता है। इसमें पोटेशियम होने से ब्लड प्रेशर और हार्ट बीट कंट्रोल रहती है। इसमें फाइबर मौजूद होता है जो कि हमारी पाचन प्रक्रिया में मदद करता है।