8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन दिग्गज नेताओं ने दिल्ली के गेस्ट हाउस का नहीं भरा बिल, जांच होगी, देखें लिस्ट

अतिथि किराया कब चुकाओगे... पूर्व मंत्री सिसौदिया ₹2.65 लाख तो डिप्टी सीएम देवड़ा ₹29000 के बकायेदार, दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन या मध्यांचल में ठहरे थे, बिल रह गया बाकी, शासन के निर्देश पर एसडीएम करेंगे जांच और वसूली

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jan 03, 2024

mp-house.png

दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश का वीवीआईपी गेस्ट हाउस।

दिल्ली में जनप्रतिनिधियों को आवास उपलब्ध कराने के लिए मध्यप्रदेश और मध्यांचल भवन है। यहां ठहरने और खाने का बहुत कम पैसा लिया जाता है। इसके बावजूद कई विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों, मंत्रियों ने पैसा जमा नहीं कराया। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया पर सबसे ज्यादा 2,65,200 रुपए बकाया हैं।

मप्र भवन के अपर आवासीय आयुक्त प्रकाश उन्हाले ने विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन को पत्र लिखकर बकायेदार प्रत्याशियों की सूची भेजी थी। इसमें 200 रुपए से लेकर 2.65 लाख तक विधायकों से लेना बकाया था। हाल ही में इंदौर में बकाया वसूली की फाइल चल पड़ी। फेहरिस्त में दो पूर्व विधायक हैं। दोनों ही राऊ के हैं। जीतू पटवारी पर 12,200 तो जीतू जिराती को महज 2 हजार रुपए देने हैं। अब दोनों से बकाया राशि जमा कराने का आग्रह किया जाएगा।

https://mpbhawan.gov.in/

दिल्ली में 5 स्टार सुविधा वाला भवन तैयार, आम लोग भी ठहर सकेंगे, देखें VIDEO

वर्षों से लंबित है किराया

मध्यप्रदेश भवन व मध्यांचल भवन में प्रदेश के अतिथि जैसे राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक व राजनीतिक दलों के सदस्यों आदि को आवास उपलब्ध कर किराया लिया जाता है। दोनों भवनों में कुछ अतिथियों का किराया वर्षों से लंबित है। दिल्ली से कई बार बकायादारों को फोन कर सूचना दी। पत्र भी लिखे गए, लेकिन पैसे जमा नहीं हुए। कुछ ने तो देने से भी इनकार कर दिया। इसके चलते अब प्रशासनिक स्तर से पैसा वसूल किया जाना है। जांच के दौरान जिन्होंने पैसा जमा कर दिया है उनकी जानकारी भोपाल भेजी जाएगी।

नौ अतिथियों को देने हैं हजार से भी कम

हजार रुपए से भी कम किराया जमा नहीं करने वालों में मोहन सिंह बुंदेला, ध्रुवनारायण सिंह, नरेंद्रसिंह कुशवाह, रामबाई सिंह, सुधा जैन, इमरती देवी, चेतराम मनेकर, केके श्रीवास्तव, रामनिवास रावत के नाम हैं।

1000 से 8300 के बीच बकाये वाले 29 नेता

1000 से लेकर 8300 रुपए बकायादारों की सूची में 29 नाम हैं। इनमें कमलेश्वर पटेल, रघुराजसिंह कंसाना, राजेंद्र शुक्ला, लालसिंह आर्य विजेंद्रसिंह मलहेड़ा, गिरीश गौतम, राकेश सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, राम दोगरे, नरेंद्र बिरथरे, रघुवीरसिंह, रामेश्वर शर्मा, पीएस तोमर, मुकेश नायक, रंजना बघेल, जयंत मलैया, गोविंद सिंह, जीतू जिराती, विजय पालसिंह, जालमसिंह पटेल, राजवर्धन सिंह, पीसी शर्मा, बनवारीलाल शर्मा, जय सिंह, गणपत पटेल, महेश परमार, करणसिंह वर्मा, ओपीएस भदौरिया और भुपेंद्रसिंह शामिल हैं।