
भोपाल. अग्निपथ योजना के विरोध में भड़की हिंसा के चलते सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने बिहार में कई ट्रेनें फूंक दी है, रेलवे स्टेशनों पर तोडफ़ोड़ कर उत्पात मचा रखा है, जिसके चलते मध्यप्रदेश से बिहार जाने वाली सभी ट्रेनों को यहीं रोक दिया है, प्रदेश के ग्वालियर, इंदौर और महू में हुई घटना के बाद प्रदेश के सभी स्टेशनों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का बिहार सहित अन्य राज्यों में विरोध के चलते पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल, कमलापति सहित इटारसी स्टेशन पर भी अलर्ट जारी किया है। वहीं जबलपुर जोन से आदेश मिलते ही इटारसी स्टेशन से बिहार तरफ जाने वाली ट्रेनों को यहीं पर रोक दिया गया है। इससे कई यात्री परेशान रहे। इटारसी जंक्शन पर पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।
गौरतलब है कि इटारसी जंक्शन से बिहार, यूपी, दक्षिण, मुंबई के लिए कई ट्रेनें निकलती हैं। बिहार में ज्यादा प्रदर्शन को देखते हुए उस तरफ जाने वाली ट्रेनों को इटारसी स्टेशन पर रोकने के आदेश स्थानीय शासन को मिला। अधिकारियों ने बताया कि जबलपुर कंट्रोल रूम से मैसेज मिलने के बाद जबलपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों को इटारसी, हरदा स्टेशन पर रोक दिया गया है।
15 ट्रेनों को इटारसी में रोका
अधिकारियों ने बताया कि इटारसी रेलवे स्टेशन को अलर्ट पर रखा है। इसके तहत 12141 लोकमान्य तिलक-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस को इटारसी स्टेशन, 1109३ सीएसटी से वाराणसी जंक्शन जाने वाली महानगरी एक्सप्रेस को हरदा, इसके अलावा दो ट्रेनें इटारसी और नागपुर डिवीजन के बीच में खड़ी रही। इटारसी- जबलपुर सेक्शन के बीच सात और जबलपुर-प्रयागराज के बीच 15 ट्रेनों को रोका गया है। भोपाल रेल मंडल पीआरओ सुबेदार ङ्क्षसह के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे के मानिकपुर सेक्शन में ट्रेन आगे नहीं जा रही हैं। बिहार तरफ के स्टेशनों पर ट्रेनों को नहीं लेने के कारण फिलहाल यहीं रोका जा रहा है। हालांकि जीआरपी, आरपीएफ और सिटी पुलिस की टीम के साथ जवान सातों प्लेटफॉर्म पर निगाह रखे हैं। हम स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। एहतियात बतौर रेल प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को हरदा, इटारसी में रोका है।
प्लेटफॉर्म पर पुलिस और जवान तैनात
आरपीएफ, जीआरपी एवं सिटी पुलिस के जवान रेलवे स्टेशन पर तैनात किए गए हैं। सुबह 10 बजे से एसडीओपी महेंद्र ङ्क्षसह चौहान, टीआई रामस्नेही चौहान, जीआरपी प्रभारी वेकंट टांटियां, आरपीएफ प्रभारी देवेंद्र कुमार व तहसीलदार राजीव कहार, डीसीआई विकास ङ्क्षसह सहित कई अधिकारी स्टेशन प्रबंधक देवेंद्र चौहान के कक्ष में बैठकर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।
अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में स्टेशनों पर आगजनी को देखते हुए हमने इटारसी स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी।
-एमएस चौहान, एसडीओपी
Updated on:
18 Jun 2022 09:03 am
Published on:
18 Jun 2022 09:00 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
